{"_id":"68110bf0520526ba8b0034a4","slug":"fraud-in-the-name-of-business-case-of-embezzlement-of-34-lakhs-police-registered-a-case-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: व्यवसाय के नाम पर धोखाधड़ी, 34 लाख की हेराफेरी का मामला, पुलिस ने केस दर्ज किया, जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: व्यवसाय के नाम पर धोखाधड़ी, 34 लाख की हेराफेरी का मामला, पुलिस ने केस दर्ज किया, जांच में जुटी
Tue, 29 Apr 2025 10:57 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Tue, 29 Apr 2025 10:57 PM IST
सार
लकड़ी के कारोबारी से 34 लाख की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले पर संज्ञान लेते हुए तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
लकड़ी के कारोबारी से धंधे के नाम पर 34 लाख की धोखाधड़ी के मामले में सारनाथ पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। बताया जा रहा है कि सारनाथ खालिसपुर कपिलधारा के अशोक जयसवाल लकड़ी के कारोबारी है।
विज्ञापन
असम से लकड़ी मंगाने के लालच में आकर अपने मित्रों अनिल,रोहन,के साथ मिलकर व्यवसाय के उद्देश्य से बारहम पुर् आसाम के सुमन अहमद,मुकिन अली, मोनरुल इस्लाम जो असम में लकड़ी के कारोबारी है। वे हमेशा लकड़ी भेजते है।
विज्ञापन
लकड़ी मंगाने को लेकर उनके खाते में कई बार मे 34 लाख 50 हजार रुपया भेज दिया। काफी दिनों तक जब समान नही आया तो फोन कर पूछने पर हीलाहवाली करने लगा। जब पुनः फोन किया तो धमकी दिया कि पैसा भूल जाओ अधिक बोलेंगे तो जान से हाथ धोना पड़ेगा। सारनाथ थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित अशोक जयसवाल की तहरीर पर तीनों के ख़िलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन