फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   fraud in love Lover is going to get married to another girl then Girlfriend reached police station for FIR

मोहब्बत में धोखा: प्रेमी दूसरी लड़की से रचाने जा रहा शादी, भनक लगते ही प्रेमिका पहुंच गई थाने

Tue, 18 May 2021 01:08 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 18 May 2021 01:08 PM IST
सार

दोस्ती के बीच प्रेम परवान चढ़ने तो दोनों साथ जीने व मरने की कसमें खाने लगे। इसी बीच युवक ने युवती से दूरी बना ली। युवती ने आरोप लगाया कि शादी का झांसा देकर युवक ने उसके साथ कई बार शारीरिक सम्बन्ध बनाए। 

विज्ञापन
fraud in love Lover is going to get married to another girl then Girlfriend reached police station for FIR
मोहब्बत में धोखा खाई प्रेमिका ने प्रेमी के खिलाफ दुराचार का मुकदमा दर्ज कराया है। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

फेसबुक के जरिए दोस्ती फिर प्यार और अंत में धोखा के मामले अक्सर सामने आते रहते हैं। आए दिन ऐसे अफसाने उजागर हो रहे हैं, जिसमें युवतियां शिकार हो रही हैं। वाराणसी में एक ऐसा ही मामला सामने आया है।  सिगरा थानांतर्गत छित्तूपुर निवासी युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने औऱ बाद में मुकरने का आरोप लगाते हुए सोमवार को मुकदमा दर्ज कराया।

विज्ञापन


युवती के अनुसार धोखा देकर युवक 22 मई को दूसरी युवती के साथ शादी करने जा रहा है। इस दौरान दोपहर से लेकर रात तक थाने पर पंचायत चली। पुलिस ने युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया। चन्दौली जिले की चकिया निवासी 22 वर्षीय युवती छित्तूपुर क्षेत्र में किराए पर रहती है और एक निजी कंपनी में काम करती थी।
विज्ञापन


फेसबुक के माध्यम से उसकी दोस्ती कबीर नगर के रहने वाले विवेक साहू नामक युवक से हुई। दोस्ती के बीच प्रेम परवान चढ़ने तो दोनों साथ जीने व मरने की कसमें खाने लगे। इसी बीच युवक ने युवती से दूरी बना ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवती ने आरोप लगाया कि शादी का झांसा देकर युवक ने उसके साथ कई बार शारीरिक सम्बन्ध बनाए। जब शादी की बारी आई तो मुकर गया। इसी बीच मालूम चला कि युवक की 22 मई को शादी है तो युवती दोपहर के समय अपनी मां के साथ सिगरा थाने पहुंची।

इस बीच युवक की ओर से भी कुछ लोग थाने पर आ धमके। काफी देर तक सुलह समझौता का दौर चला। आख़िरकार युवती ने युवक के खिलाफ दुराचार व धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया।

परीक्षा देकर प्रेमी के साथ भाग गई थी एमए की छात्रा

इधर, प्रेम संबंध का एक और मामला सिगरा थाने में आया। सिगरा पुलिस ने लापता काशी विद्यापीठ एमए की छात्रा को प्रेमी के संग सोमवार को बरामद कर लिया। इस दौरान मजिस्ट्रेट के समक्ष पुलिस ने छात्रा का बयान दर्ज करवाया। दूसरे धर्म के प्रेमी के साथ ही छात्रा रहने को अड़ी हुई है। छात्रा बीते पांच मई को परीक्षा देने के बाद विश्वविद्यालय से प्रेमी के संग भाग गई थी। 

शिवपुर निवासी युवती महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्विद्यालय में एमए की छात्रा है। पांच मई को छात्रा अपने पिता के साथ परीक्षा देने आई थी। परीक्षा समाप्त होने के बाद जब पिता उसे लेने विश्विद्यालय पहुंचे तो छात्रा का कोई आता पता नहीं चला। 

परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद अनहोनी की आशंका को लेकर सिगरा थाने में गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया। पिता की ओर से दर्ज मुकदमें के आधार पर मोबाइल का लोकेशन ट्रेस करने के बाद पुलिस ने घरवालों की सहायता से युवती और युवक को बरामद कर लिया। 

युवती का क्षेत्र में ही रहने वाले दूसरे वर्ग के युवक से उसका प्रेम सम्बंध है। सिगरा पुलिस के अनुसार मजिस्ट्रेट के समक्ष छात्रा का बयान दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed