{"_id":"65ac1071db262aaf03025d2d","slug":"fraud-case-registered-against-the-couple-varanasi-news-c-20-1-vns1007-488634-2024-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: दंपती के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: दंपती के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
केराकत। केराकत कोतवाली क्षेत्र के धरौरा गांव निवासी दंपती के खिलाफ कंपनी बनाकर लोगों का पैसा जमा करने का मामला सामने आया। पुलिस धोखाधड़ी का मुकदमा दर्जकर मामले की छानबीन कर रही है।
देवकली गांव निवासी गोपाल चंद्र पाठक ने तहरीर में बताया कि उनके रिश्तेदारी में आने वाला धरौरा गांव निवासी संजय दूबे ने बताया कि वह उनकी पत्नी ममता दूबे एक कंपनी रेहान इंटर प्राइजेज के नाम से चलाते हैं। कंपनी के माध्यम से वाराणसी में जमीन दिलाते हैं और जमीन न लेने पर नकद पैसे का भुगतान किया जाता है। कई बार आते-जाते वह कंपनी में रुपये लगाने का दबाव देते रहे। लगभग डेढ़ साल पूर्व संजय दुबे ने उनसे छह बार में 19 लाख रुपये ले लिया। संजय दूबे ने नकद भुगतान के लिए भरोसा जमाने के लिए दस चेक भी दिया। प्रतिमाह निकालने के लिए डेट भी डाल दिया था। पहला चेक तो क्लीयर हो गया, लेकिन इसके बाद का चेक क्लीयर नहीं हुआ। इस पर संजय दुबे अपना चेक वापस लेते गए। रुपये मिलने बंद हो गये तो वह संजय दूबे से मिले, और पैसे न देने पर जमीन रजिस्ट्री के लिए कहा। इस पर कहासुनी होने लगी और संजय दूबे ने कुछ भी देने से इनकार कर दिया और चेतावनी दी कि अगर भविष्य में तगादा किया तो जान से हाथ धोना पड़ेगा। क्षेत्राधिकारी गौरव शर्मा ने बताया कि आरोपित संजय दूबे व पत्नी ममता दूबे के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही रही है।
पूर्व प्रधान पर दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का मुकदमा
केराकत। एक पुत्री ने शनिवार को थाने पहुंचकर अपने पिता और उसके मित्र पर गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस दोस्त के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट में व पिता पर मामला दबाने का मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
क्षेत्र के एक गांव निवासी बेटी ने बताया कि वह नाबालिग है और कक्षा आठवीं की छात्रा है। बेटी ने आरोप लगाया कि 16 जनवरी को जब परिजन एक वैवाहिक कार्यक्रम में भाग लेने गये थे तो उसके पिता के मित्र जो बगल के गांव का पूर्व प्रधान है वह रात में घर आया जबरदस्ती मेरे साथ दुष्कर्म किया। सुबह पिता सहित अन्य लोगों को घटना की जानकारी दी तो परिजन मुझे ही डांटने व मारने लगे और चुप रहने के लिए दबाव डाला। पुत्री सबका विरोध करते हुए थाने पंहुची और आपबीती बताई। बेटी की कहानी सुनकर पुलिस अचंभित हो गई। बेटी ने बताया कि पिता की शह पर ही दोस्त ने दुष्कर्म किया। क्षेत्राधिकारी केराकत गौरव शर्मा ने बताया कि तहरीर पर डेहरी गांव निवासी गुड्डू खान के खिलाफ दुष्कर्म, पाॅक्सो व पिता पर धारा 120-बी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।