{"_id":"5b0a61444f1c1b986e8b4ef6","slug":"four-years-of-modi-government-more-than-30-thousand-work-progress-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मोदी सरकार के चार साल, वाराणसी में कराए जा रहे 30 हजार करोड़ के कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी सरकार के चार साल, वाराणसी में कराए जा रहे 30 हजार करोड़ के कार्य
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sun, 27 May 2018 01:11 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन परियोजनाओं के जरिए धर्म-तीर्थ, संस्कृति के साथ ही आज विकास के नजरिए से दुनिया में काशी की नई पहचान बन रही है।
उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने शनिवार को वाराणसी मोदी सरकार के चार साल की उपलब्धियां गिनाईं। कहा कि चार साल में मोदी सरकार ने साफ नीयत, सही विकास का प्रतिमान स्थापित किया है।
राष्ट्र निर्माण के साथ आम जनता की खुशहाली और तरक्की के लिए महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू कीं और उनका प्रभावी कार्यान्वयन सुनिश्चित कराया। वाराणसी के विकास को प्राथमिकता पर रखते हुए यहां 30 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाएं शुरू की गईं।
सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने 966.11 करोड़ से वाराणसी में अब तक 271 कार्य पूरे कराए हैं। 8513.59 करोड़ की 69 योजनाएं निर्माणाधीन हैं। इन परियोजनाओं के जरिए धर्म-तीर्थ, संस्कृति के साथ ही आज विकास के नजरिए से दुनिया में काशी की नई पहचान बन रही है।
विज्ञापन
मंत्री ने कहा कि चार साल में सरकार ने सबका साथ सबका विकास के नारे को हकीकत में बदला है। उजाला-उन्नति, प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा, मिशन इंद्रधनुष, प्रधानमंत्री मुद्रा बैंक, स्वच्छ भारत अभियान, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क, दिव्यांग, बेटी बचाओ बेटी बढ़ाओ जैसी योजनाओं ने देश में जन सुविधाओं के साथ ही स्वास्थ्य, कारोबार और तरक्की की नई राहें खोली हैं।

कुंभ के पहले रोके जाएंगे गंगा में नाले-सीवर
चौबीसों घंटे नालों से गिरते मल-जल से हालात भयावह
- फोटो : अमर उजाला
मंत्री ने कहा कि जनवरी में कुंभ के आयोजन से पहले गंगा में गिरने वाले नाले और सीवर को पूरी तरह से रोक दिया जाएगा। नमामि गंगे योजना के तहत 30 प्रोजेक्ट बनाए गए हैं। इनमें से 17 पर काम चल रहा है जबकि 13 अभी टेंडर प्रक्रिया में हैं। मंत्री ने काशी में गंगा की बदहाली का सवाल उठने पर जल्द पानी छोड़े जाने की बात भी कही।
काशी को स्वच्छ रखें प्रबुद्धजन
सर्किट हाउस में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में खन्ना ने कहा कि मोदी सरकार के चार साल के कार्यकाल में आम आदमी ने पिछले सरकार की अपेक्षा बदलाव महसूस किया है। कहा कि 2014 में नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने। लाल किले से पहले संबोधन में स्वच्छता अभियान का आह्वान किया। खुले में शौच मुक्त भारत का संकल्प लिया गया। 6000 करोड़ शौचालय बने। बुद्धिजीवियों की जिम्मेदारी है कि काशी को मन, क्रम, वचन से स्वच्छ रखें।
इंजीनियर, डॉक्टर, सीए, आर्किटेक्ट, वकील आदि बुद्धिजीवियों के सम्मेलन में महापौर मृदुला जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष अपराजिता सोनकर, विधायक रवींद्र जायसवाल, सुरेंद्र नारायण सिंह, सौरभ श्रीवास्तव, एमएलसी अशोक धवन, मनीष कपूर, प्रह्लाद गुप्ता, राजेश राजभर, ज्ञानेश जोशी, नवीन कपूर, धर्मेंद्र सिंह, सत्यम सिंह आदि शामिल रहे।
उधर, भाजपा युवा संयोजक अखिलेंद्र ने यूपी कॉलेज के हनुमान मंदिर के पास चार किलो का केक काटा। राजातालाब मंडल में पार्टी कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों की सराहना की।