{"_id":"5ec56e378ebc3e909d5b7e1a","slug":"four-workers-of-varanasi-coming-from-mumbai-burnt-alive-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई से आ रहे वाराणसी के चार श्रमिक सड़क हादसे में जिंदा जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंबई से आ रहे वाराणसी के चार श्रमिक सड़क हादसे में जिंदा जले
Wed, 20 May 2020 11:21 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Wed, 20 May 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
fire
- फोटो : amar ujala
मुंबई से घर वापस आते समय नागपुर के समीप सड़क हादसे में टैंकर में आग लगने से वाराणसी के कपसेठी क्षेत्र निवासी चार श्रमिक जिंदा जल गए। बुधवार को चारों श्रमिकों के मौत की खबर परिजनों को मिली तो उनके घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मधुमक्खियां गांव निवासी अखिलेश राम (18), कपसेठी बाजार का प्रदीप कुमार (22), तिलवार गांव निवासी कृपाशंकर राम (45) और हरेंद्र राम (50) मुंबई में घाटकोपर में मजदूरी करते थे। चारो बीती 17 मई को मुंबई से एक टैंकर से घर के लिए रवाना हुए थे। नागपुर के समीप धुलिया में टैंकर की एक बस से टक्कर हो गई और वह खाई में जा गिरा। खाई में गिरते ही टैंकर में आग लगने से चारों श्रमिक जिंदा जल गए।
विज्ञापन
मधुमक्खियां निवासी अखिलेश के परिजन घाटकोपर मुंबई में रहते हैं। उनको जब बुधवार को हादसे की जानकारी हुई तो वह घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी गांव में रहने वाले परिजनों को दी। तिलवार निवासी हरेंद्र का बड़ा भाई जयप्रकाश घाटकोपर में मजदूरी करता है। उधर, कपसेठी बाजार निवासी रामबली ने बताया कि उनके चार बेटों में दूसरे नंबर का प्रदीप मुंबई में मजदूरी करता था। अभी प्रदीप की शादी नहीं हुई थी। इस घटना से तीनों गांव के ग्रामीण भी खासे दु:खी दिखे।
विज्ञापन