{"_id":"67632b72bdbab0d010046c27","slug":"four-women-in-police-custody-for-stealing-chain-varanasi-news-c-193-1-jon1003-126780-2024-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: चेन चुराने के आरोप में चार महिलाएं पुलिस हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: चेन चुराने के आरोप में चार महिलाएं पुलिस हिरासत में
विज्ञापन
- चंदवक थानाक्षेत्र के मोढैला बाजार में हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
डोभी। ऑटो रिक्शा से वाराणसी से चंदवक आ रहीं चार महिलाओं को बुधवार को पुलिस ने चेन चोरी के आरोप में हिरासत में ले लिया। उन्हीं के साथ आ रही एक महिला की सोने की चेन चोरी हो गई थी। महिला रोते-बिलखते मोढैला स्थित घर चली गई लेकिन चालक ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने तत्परता से इन महिलाओं को हिरासत में ले लिया।
आजमगढ़ की रहने वाली बताई जा रही महिला की चेन दानगंज आने पर गायब हो गई। उसने साथ बैठी महिलाओं से बताया तो सभी उसी को डांटने लगीं। वह महिला उतरकर घर चली गई। ऑटो चालक को शक हुआ तो चंदवक आकर उसने पुलिस को सूचना दी। चंदवक थानाध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि महिला की चेन चोरी होने की जानकारी मिली है। ऑटो चालक की सूचना पर महिलाओं को शक के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। परिजनों को सूचना दे दी गई है।