फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Four startups honored for outstanding performance at IIT BHU.

Varanasi News: आईआईटी बीएचयू में बेहतर प्रदर्शन पर चार स्टार्टअप्स को मिला सम्मान

Sun, 05 Jul 2026 02:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Four startups honored for outstanding performance at IIT BHU.
आईआईटी बीएचयू के संस्थान दिवस ‘उत्थान-2026’ के तहत आयोजित स्टार्टअप पिचिंग एवं मूल्यांकन कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चार स्टार्टअप्स को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में 39 स्टार्टअप्स ने भाग लिया। इनमें से चयनित 18 स्टार्टअप्स ने निवेशकों, उद्योग विशेषज्ञों और शिक्षाविदों की समिति के समक्ष अपने नवाचार एवं व्यावसायिक मॉडल प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

मूल्यांकन के उपरांत अंगिका कुशवाहा (काशीकारी टेक्सटाइल् प्रा. लि.) को महिला उद्यमी पुरस्कार, प्रो. आरके सिंह (आर्षटेक इनोवेशन्स प्राइवेट लिमिटेड) को नवाचार पुरस्कार और अमन सिंह (फ्रेशिली19 एग्री-टेक प्रालि) को स्केलेबल स्टार्टअप पुरस्कार मिला। साथ ही हेमंत सिंह (फ्रेशनिक एग्रीबिजनेस प्रालि) को इम्पैक्ट पुरस्कार प्रदान किया गया। विशेषज्ञ समिति ने प्रतिभागी स्टार्टअप्स की तकनीकी गुणवत्ता, नवाचार क्षमता और व्यावसायिक संभावनाओं की सराहना करते हुए कहा कि आईआईटी (बीएचयू) का स्टार्टअप इकोसिस्टम देश में नवाचार आधारित उद्यमिता को नई दिशा दे रहा है। समन्वयन संस्थान के उद्यमिता एवं नवाचार के प्रोफेसर-प्रभारी प्रो. मनोज कुमार मेश्राम ने किया। इस अवसर पर संस्थान ने निवेशकों, विशेषज्ञों, मेंटर्स, प्रतिभागी स्टार्टअप्स तथा आयोजन टीम का आभार व्यक्त करते हुए नवाचार, प्रौद्योगिकी हस्तांतरण और स्टार्टअप संस्कृति को निरंतर बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed