{"_id":"69f2616d35970ae2fc041841","slug":"four-players-from-varanasi-will-participate-in-the-national-karate-competition-varanasi-news-c-20-vns1056-1374578-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में खेलेंगे वाराणसी के चार खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में खेलेंगे वाराणसी के चार खिलाड़ी
विज्ञापन
राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता के लिए यूपी टीम में काशी के चार खिलाड़ी चयनित हुए है। ये सभी खिलाड़ी मानव एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स में अभ्यास करते हैं। इन खिलाड़ियों ने कराटे एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश की ओर से लखनऊ के चौक स्टेडियम में 24 से 26 अप्रैल तक प्रादेशिक प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता था। सब-जूनियर, कैडेट्स और जूनियर स्टेट कराटे चैंपियनशिप 2026 में मानव एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इन चार खिलाड़ियों ने अपने-अपने वर्ग में स्वर्ण जीतकर नेशनल के लिए स्थान पक्का किया।
कशिश पटेल और वैभवी सिंह ने काता में जबकि आकाश चौहान ने कुमिते में स्वर्ण जीता इसके अलावा अनंत गुप्ता ने काता और कुमिते दोनों में स्वर्ण पदक जीतकर नेशनल चैंपियनशिप 2026 के लिए चयनित हुए इसके अलावा समृता यादव ने रजत पदक जबकि विनायक सिंह वैभव कुमार ,वैभवी सिंह,वंश मौर्या,अंकित जायसवाल, आर्यन राजभर, विराट, आर्या मौर्य, अर्पिता, दीपांशी ने कांस्य पदक हासिल किया। विजेता खिलाड़ियों को कराटे एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के महासचिव क्योशी जसपाल सिंह ने पदक और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
मानव अकादमी की सीनियर प्रशिक्षक सेंसेई खुशबू मौर्य ने बताया कि इस प्रदर्शन पर मानव अकादमी के अध्यक्ष भिक्षु चंदिमा थेरो, महासचिव किसलय मानव, मुख्य प्रशिक्षक सिहान एचएन सिंह और वाराणसी टीम के संरक्षक श्वेत प्रकाश यादव ने टीम कोच ज्योति सिंह, आयुष मौर्या, श्रवण कुमार, प्रभु प्रकाश, अंबिका भारद्वाज, विनय कुमार को शुभकामनाएं दीं।