फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Four places selected for temporary parking

Varanasi News: अस्थायी पार्किंग के लिए चार जगहें चयनित, स्थायी के लिए तलाश जारी

Fri, 19 May 2023 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 May 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Four places selected for temporary parking
वाराणसी। नगर निगम शहर में पार्किंग के लिए सर्वे करवा रहा है। इसके तहत अस्थायी पार्किंग के लिए चार स्थान चयनित किए गए हैं। जबकि स्थायी पार्किंग के लिए जगह का चिह्नांकन किया जा रहा है।
विज्ञापन

राजस्व विभाग को स्थान के लिए सर्वे की जिम्मेदारी दी गई है। जिन इलाकोंं में जाम अधिक लगता है। वहां पर पार्किंग बनाई जाएगी। शहर की सरकार के शपथ ग्रहण के बाद होने वाली सदन की बैठक में इस पर चर्चा होगी। इसके बाद काम शुरू कराया जाएगा। पिछले कार्यकाल में भी पार्किंग को लेकर चर्चा हुई थी, लेकिन बैठक में सहमति नहीं बनने से पार्किंग व अन्य प्रस्ताव भी पूरे नहीं हो सके थे। इस बार बैठक में पार्किंग व अन्य समस्याओं के समाधान होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


शहर में पार्किंग बढ़ाई जाएंगी। जरूरत के अनुसार अस्थायी पार्किंग बनाई जाएगी। स्थायी पार्किंग के लिए जगह की तलाश की जा रही है। -शिपू गिरि, नगर आयुक्त

इन चार स्थानों पर बनेगी अस्थायी पार्किंग
-दुर्गाकुंड पोखरा आनंद पार्क के पास
-ककरमत्ता फ्लाईओवर के नीचे
-पुलिस चौकी चौकाघाट के पास
-नगवां पुलिस चौकी के पास सामुदायिक शौचालय के बगल में
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed