फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   four person killed in Major road accident at jaunpur

जौनपुर में दर्दनाक हादसा, दर्शनार्थियों से भरी जीप ट्रक से टकराई, चार की मौत व 12 घायल

Thu, 10 May 2018 07:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Updated Thu, 10 May 2018 07:33 PM IST
विज्ञापन
 four person killed in Major road accident at jaunpur
ट्रक से टक्कर के बाद का नजारा - फोटो : अमर उजाला
जौनपुर-मिर्जापुर मार्ग पर मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के पूरा उत्तम गांव स्थित बसुई नदी पुल के निकट बुधवार की रात करीब 12 बजे विंध्याचल जा रहे दर्शनार्थियों से भरी जीप सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। जिससे जीप में सवार तीन महिलाओं समेत चार लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हो गए ।
विज्ञापन


पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जीप में सवार दर्शनार्थी मऊ के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के अलग-अलग परिवार के हैं। हादसे के बाद ट्रक छोड़कर चालक भाग गया।   
विज्ञापन


मऊ के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के जैगवां और आसपास के गांव के 16 लोग जीप में विंध्याचल दर्शन करने जा रहे थे। रात में करीब 12 बजे जीप जमालापुर बसुई नदी पुल के ठीक पहले पूरा उत्तम गांव के पास पहुंची थी कि सामने से आ रहे गिट्टी लदे ट्रक से टक्कर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद दोनों वाहन सड़क के किनारे करीब 20 फीट गहरी खाई में जा गिरे। ट्रक के पीछे चल रहे दूसरे ट्रक चालक ने हादसे की सूचना पुलिस कंट्रोल को दी। जिस पर प्रभारी  कोतवाल मड़ियाहूं पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। 

इस हादसे में जीप चालक बदामा यादव (55) पुत्र सरजू आदित्य यादव, राधिका गुप्ता(45) पत्नी रामअवतार,  लाली देवी (54) पत्नी गौरी निवासी जैगवां थाना मोहम्मदाबाद मऊ तथा कमला देवी(52) पत्नी प्रसाद पांडेय निवासी कनैला मोहम्मदाबाद मऊ की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

जबकि अर्चना (23), रीतू यादव (22), रामधनी प्रजापति (25), सुरेश गुप्ता (37), अंश (03), सरस्वती देवी (20), बाबू (25), पूजा (18), अर्चना मौर्या (18), रितेश यादव (5), रिंकू गुप्ता (25), सुरेश (35) सभी निवासी जैगवां थाना मोहमदाबाद मऊ घायल हो गए। पु

लिस ने घायलों को एंबुलेंस और टेंपो से जिला अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर परिवार के लोग जिला अस्पताल पहुंच गए और गुरुवार की सुबह दस बजे घायलों को लेकर मऊ चले गए।

उधर, चारों शवों का पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया। इस बारे में सीओ राम भुवन यादव का कहना है कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है। 

 four person killed in Major road accident at jaunpur
तीन मौतों से गांव के लोग स्तब्ध - फोटो : अमर उजाला
मऊ जिले के जैगवा गांव के लोगों के लिए गुरुवार का दिन किसी काले दिन से कम नहीं रहा।  सुबह जब उन्हें गांव के तीन लोगों की हादसे में मौत की खबर मिली तो वह स्तब्ध रह गए। गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। ग्रामीणों को क्या पता था कि खुशी खुशी अपने बच्चों का मुंडन कराने के लिए निकली राधिका सहित तीन लोग हादसे में चल बसेंगे।

घायल लोगों के परिवार के सदस्य आनन-फानन में जौनपुर के लिए रवाना हुए। गांव में हादसे को लेकर चर्चाएं होती रहीं।  मालूम हो कि हादसे में मृत महिला राधिका के एक वर्षीय पोते अंश पुत्र सोनू का मुंडन होना था।

राधिका देवी ने विन्ध्याचल धाम जाने के लिए गांव निवासी बदामा यादव की जीप को तय की थी। बुधवार की शाम राधिका 50 के साथ उसका पुत्र सोनू 30, पुत्रवधु रिंकू 25 , पोते अंश और आशु, के साथ पड़ोस की वृद्घा लाली 60 भी माता के दरबार जाने को रवाना हुए।  

जीप मालिक और चालक बदामा ने अपने भतीजी और भतीजे को भी साथ ले लिया। जौनपुर में चौकिया धाम पर दर्शन करने के बाद जीप माता के दरबार जाने के लिए चली। इस दौरान मडियाहूं में हादसा हो गया राधिका के साथ-साथ वृद्घा लाली 60 और चालक बदामा 50 की मौत हो गई। 

उधर, हादसे में गांव के तीन लोगों की मौत और नौ लोगों के घायल होने की सूचना मिलने पर ग्रामीणों को विश्वास नहीं हो रहा था। जैगवा गांव के प्रधान पति मिथिलेश सिंह ने बताया कि उन्होंने घटना की पुष्टि अपने स्तर से किया।

इसके बाद सभी को हादसे पर विश्वास हुआ। बताते चले मृत बदामा का पत्नी से तलाक हो गया था, ऐसे में बदामा की मौत के साथ ही उसके कुल का अंत हो गया। जबकि मृत वृद्घा लाली के एक संतान लालजी है, वह परिवार के साथ मुंबई रहते है। मां के मौत की सूचना मिलने पर लालजी घर के लिए रवाना हो गए थे। जबकि राधिका के परिवार के सदस्य जीप में मौजूद थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed