फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Four people including two sisters died and four injured due to lightning in Sonbhadra

पूर्वांचल में बारिश का कहर: बिजली गिरने से दो बहनों समेत चार लोगों की मौत, चार झुलसे; ऑरेंज अलर्ट जारी

Wed, 18 Jun 2025 11:51 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 18 Jun 2025 11:51 AM IST
सार

मिर्जापुर और सोनभद्र जिले में मौसम के कहर ने चार लोगों की जान ले ली। वहीं बिजली गिरने से चार लोग घायल भी हुए हैं। मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया है। 

विज्ञापन
Four people including two sisters died and four injured due to lightning in Sonbhadra
Weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बारिश के दौरान मंगलवार को बिजली गिरने से दो बहनों समेत चार लोगों की मौत हो गई। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के पेटराही पाठक गांव के अजय कुमार पाठक ने बताया कि भाभी मंजू देवी (58) की बिजली गिरने से मौत हो गई। बिच्छी गांव में ट्रक के साथ सामान पहुंचाने आए सुधीर (32) की बिजली गिरने से मौत हो गई। 

विज्ञापन


मांची क्षेत्र के गंगवा गांव में बिजली गिरने से भीम यादव की पत्नी अर्चना (22) झुलस गई। वहीं, मप्र के सिंगरौली जिले के निवास पुलिस चौकी प्रभारी प्रियंका सिंह के अनुसार, महुआं गांव की पूनम साहू (16) अपनी चचेरी बहन अंशिका साहू उर्फ उषा (14) के साथ आम बीनने गई थीं। 
विज्ञापन


चमक-गरज के साथ पेड़ पर बिजली गिर गई। इसमें पूनम एवं अंशिका की मौत हो गई। अंशिका अपनी ननिहाल आई थी। वहीं, मिर्जापुर के ड्रमंडगंज के नौगांव में गीता (15), हलिया के मतवार में सावित्री देवी (33) और उसके दो बेटे सुग्रीव (14) और सूरज (10) बिजली गिरने से झुलस गए।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; वाराणसी में पहली बारिश का असर: कहीं 7 घंटे गुल, कहीं हर 5 मिनट में ट्रिपिंग, किराये के जेनरेटर से भरी टंकी 

Trending Videos

आज भी बारिश और बिजली गिरने के आसार

मौसम विभाग ने बुधवार के लिए सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, बाराणसी, भदोही, गाजीपुर, वलिया, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर और श्रावस्ती में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज में तेज हवाएं चलने के आसार हैं।

प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, वस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच में गरज चमक के साथ बज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed