फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Four new patients of black fungus in BHU, two died

बीएचयू में ब्लैक फंगस के चार नए मरीज, दो की मौत

Tue, 22 Jun 2021 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Four new patients of black fungus in BHU, two died
बीएचयू अस्पताल में भर्ती ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ ही मौत का ग्राफ भी बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटे में चार नए मरीज मिले हैं जबकि पहले से भर्ती दो मरीजों की मौत हुई है। एक मरीज को डिस्चार्ज किया गया है। अब कुल 199 मरीजों में से 54 की मौत, 14 के डिस्चार्ज के बाद 131 का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या बढ़ने और 23 जून से ओपीडी खोलने के फैसले के बाद अब मरीजों को सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक (एसएसबी) में शिफ्ट कर दिया गया है। दूसरे और चौथे तल पर उनका इलाज चल रहा है। एमएस प्रो. केके गुप्ता ने बताया कि 124 मरीजों के ऑपरेशन कराए जा चुके हैं। एसएसबी में भर्ती मरीजों की सेहत की डॉक्टरों की टीम निगरानी कर रही है। जरूरत के हिसाब से मरीजों को इंजेक्शन लगाने, दवा देने के साथ ही ऑपरेशन भी कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed