{"_id":"57f5610a4f1c1bc3322719ea","slug":"four-more-dengue-patients","type":"story","status":"publish","title_hn":"छतेरी में डेंगू के चार और मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छतेरी में डेंगू के चार और मरीज
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Thu, 06 Oct 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
dengue
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कछवा रोड क्षेत्र के छतेरी गांव में वायरल बुखार और डेंगू का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा। यहां डेंगू की चपेट में आने से दो लोगों की मौत के बाद लगे स्वास्थ्य विभाग के कैंप में बुधवार को 67 मरीजों की जांच और इलाज किया गया। इस दौरान दो किशोरियों और दो महिलाओं में डेंगू के लक्षण पाए गए। चिकित्सकों ने एंबुलेंस से दोनों महिलाओं को दीनदयाल अस्पताल, वाराणसी भेज दिया जबकि किशोरियों के परिवारीजन मौजूद न होने की वजह से उन्हें फिलहाल नहीं भेजा जा सका।
छतेरी गांव में पिछले तीन हफ्तों से वायरल बुखार और डेंगू का प्रकोप चल रहा है। इस बीच डेंगू से पीड़ित दो लोगों की मौत हो चुकी है। मंगलवार को एक महिला की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया। जिला संक्रामक रोग प्रभारी डॉ. एके पांडेय के नेतृत्व में तत्काल चिकित्सकों की टीम गांव में पहुंची और कैंप लगाकर पीड़ितों का इलाज शुरू किया।
बुधवार को भी कैंप में 67 मरीजों का उपचार किया गया। डॉ. एके पांडेय ने बताया कि जांच के दौरान नजमा (40) और सरिता गुप्ता (40) में डेंगू के लक्षण पाए गए। दोनों महिलाओं में प्लेटलेट काउंट 40 हजार से नीचे मिला। दोनों को तत्काल दीनदयाल अस्पताल भेज दिया गया। इसी तरह दिव्यांशी (12) और चांदनी (15) में भी प्लेटलेट काउंट काफी काम था। इन्हें भी चिकित्सकों ने दीनदयाल अस्पताल रेफर कर दिया लेकिन उस समय घर पर परिवारीजन मौजूद न होने के कारण दोनों को फिलहाल भेजा नहीं जा सका। टीम में डॉ. आरपी श्रीवास्तव, डॉ. राहुल कुमार और अनिल सिंह आदि शामिल थे।