फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   four more arrested in the charge of chaos in varanasi

वाराणसी में बवाल के मामले में चार और गिरफ्तार, अब तक कुल आठ

Wed, 26 Jul 2017 11:48 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 26 Jul 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
four more arrested in the charge of chaos in varanasi
बीते 16 जुलाई की रात को हुई थी घटना - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी सिगरा थाने के समीप हुए बवाल के मामले में पुलिस ने बुधवार को चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चारों की शिनाख्त लल्लापुरा निवासी मो. शाहिद, शमीम, अहमद और मोहम्मद के तौर पर हुई है।
विज्ञापन


सिगरा थानाध्यक्ष गोपालजी गुप्ता ने बताया कि चारों की गिरफ्तारी उपद्रव के दौरान की वीडियो रिकॉर्डिंग और सीसीटीवी फुटेज की मदद से की गई है।
इससे पहले पुलिस मुख्य आरोपी सज्जाद और उसके बेटे राजू सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

बीते 16 जुलाई की रात काशी विद्यापीठ परिसर के पीछे एक धर्मस्थल के पास स्थित विवादित जमीन पर गाय बांधने को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद फैलाई गई अफवाहों के चलते सैकड़ों लोग सिगरा थाने के समीप इकट्ठा हुए और पुलिस पर पथराव किया।
विज्ञापन


उपद्रवियों को खदेड़ने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज कर आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े थे। घटना को लेकर सिगरा थाने में 14 नामजद और तीन सौ से ज्यादा अज्ञात के खिलाफ दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोचिंग संचालक पर छात्रा ने लगाया प्रताड़ना का आरोप

सिगरा थाना अंतर्गत स्थित एक कोचिंग संचालक के खिलाफ एक छात्रा के परिवारीजनों ने प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए बुधवार को पुलिस से शिकायत की है। परिवारीजनों का आरोप है कि छात्रा ने कोचिंग छोड़ने की बात कहकर फीस वापस मांगी तो उसे कमरे में बंद कर प्रताड़ित किया गया।

इसके बाद से वह इतनी सहमी हुई है कि कोचिंग संस्थान का नाम सुनकर ही बेहोश हो जाती है। इस संबंध में सिगरा थानाध्यक्ष ने बताया कि छात्रा ने 19 जुलाई को कोचिंग में एडमीशन लिया था और 21 को छोड़ दिया।

छात्रा ने सौ नंबर पर फोन किया तो मौके पर पहुंचे फैंटम दस्ते ने उसकी फीस कोचिंग से वापस करा दी थी। कोचिंग के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज मंगवाई गई है। आरोपों की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed