फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Four miscreants were caught with state-of-the-art illegal weapons

वाराणसी: यूपी एटीएस ने असलहा तस्करी गिरोह के चार बदमाशों को दबोचा, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज

Thu, 21 Apr 2022 01:09 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Thu, 21 Apr 2022 01:09 AM IST
सार

एटीएस वाराणसी इकाई को सूचना मिली कि नई दिल्ली में अवैध असलहे की बिक्री के बाद दो आरोपी वाराणसी के रास्ते बक्सर, बिहार भागने के फिराक में है। टीम ने घेराबंदी करते हुए लहरतारा पुल के पास से दो संदिग्ध आरोपियों को दबोचा

विज्ञापन
Four miscreants were caught with state-of-the-art illegal weapons
एटीएस की गिरफ्त में आए बदमाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी एटीएस ने अवैध असलहों की तस्करी करने वाले गिरोह के चार बदमाशों को दबोचा। एटीएस वाराणसी इकाई ने मंगलवार की रात लहरतारा से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।  इन दो आरोपियों की निशानदेही पर एटीएस नोएडा की टीम ने दो और आरोपियों को अवैध असलहे के साथ हापुड़ से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार बिहार और मध्य प्रदेश से असलहे खरीदकर नई दिल्ली और उत्तर प्रदेश सहित अन्य शहरों में बेचते थे।

विज्ञापन


एटीएस वाराणसी इकाई को सूचना मिली कि नई दिल्ली में अवैध असलहे की बिक्री के बाद दो आरोपी वाराणसी के रास्ते बक्सर, बिहार भागने के फिराक में है। टीम ने घेराबंदी करते हुए लहरतारा पुल के पास से दो संदिग्ध आरोपियों को दबोचा।

विज्ञापन

मुंगेर और खंडवा का असलहा एनसीआर में बेचते थे

पकड़े गए बिहार बक्सर के औद्योगिक थाना अंतर्गत दलसागर निवासी दिनेश कुमार और बक्सर के धनसोई थाना अंतर्गत गोड़ौरा निवासी रितेश पांडेय के कब्जे से अवैध एक स्टेन गन, नाइन एमएम की दो मैगजीन, .32 बोर की दो पिस्टल और दो मैगजीन और अवैध असलहा बिक्री के साढे़ तेरह हजार रुपये नकद बरामद हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

एटीएस के अनुसार पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह एमपी के खंडवा और बिहार से असलहा खरीदकर नई दिल्ली और पश्चिमी यूपी के विभिन्न जिलों में महंगे दामों पर बेचते हैं। गिरोह के दो और बदमाश अंकित कुमार और सत्यम कुमार बिहार के बक्सर निवासी है, लेकिन नई दिल्ली के वजीरपुर में रहते है। सत्यम और अंकित के सहयोग से दो और असलहे बेचे।

वाराणसी एटीएस की सूचना पर एटीएस की नोएडा इकाई ने बक्सर निवासी अंकित कुमार व सत्यम कुमार को हापुड़ से गिरफ्तार किया। कब्जे से .32 बोर की दो अवैध पिस्टल और दो मैगजीन बरामद हुआ। एटीएस वाराणसी इकाई के अनुसार गिरफ्तार रितेश पांडेय और दिनेश कुमार के खिलाफ मंडुवाडीह थाने में आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया।

बलिया और गाजीपुर में पूर्व में पकड़े गए पांच तस्कर

एटीएस की पूछताछ में सामने आया कि पूर्व में भी इस गिरोह के बदमाशों ने बलिया के बांसडीह शंकरपुर निवासी अंशु कुमार उर्फ टिंकू, बलिया के सहतवारा स्थित बहुवारा निवासी दीपक तिवारी, बलिया के बैरिया थाना अंतर्गत सिताब दियरा निवासी अमित सिंह, बलिया के सुखपुरा थाना अंतर्गत देवकली निवासी योगेश राय को 31 मार्च को बलिया में गिरफ्तार किया गया। वहीं बक्सर के टाउन थाना क्षेत्र के बुद्धनपुरवा निवासी शिव सत्या उर्फ माझील को 16 फरवरी को अवैध असलहों के साथ दिलदारनगर गाजीपुर में गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed