फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Four minor boys including thrre brothers drown in pond at singrauli

सिंगरौली: तालाब में डूबने से तीन सगे भाइयों समेत चार की मौत, सदमे में पूरा गांव

Sat, 18 Aug 2018 02:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली Updated Sat, 18 Aug 2018 02:16 PM IST
विज्ञापन
Four minor boys including thrre brothers drown in pond at singrauli
प्रतीकात्मक तस्वीर
सिंगरौली के सरई थाना क्षेत्र के निवास चौकी अंतर्गत गम्भीरा तालाब में स्नान के दौरान डूबने से तीन सगे भाई समेत चार बालकों की मौत हो गई। दिल को झकझोर देने वाली इस घटना की खबर को सुनते ही गांव में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। 
विज्ञापन


 जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत निवास के गम्भीरा तालाब में निवास गांव के इन्द्रलाल कुशवाहा के तीन मासूम बृजेन्द्र कुशवाहा(7), जितेन्द्र कुशवाहा(6), किशन कुशवाहा(5) एवं सुन्दर साहू(8)पिता लल्लू साहू की मौत तालाब में डूबने से हो गई। पुलिस के मुताबिक जिस तालाब में मासूम नहा रहे थे।
विज्ञापन


वहीं पास में एक मंदिर है, जहां एक महिला पूजा कर रही थी। महिला ने तालाब में मासूमों को तालाब में डूबते देखा तो स्थानीय लोगों से मदद की गुहार लगाई। वहीं सूचना पुलिस को दी। तब तक में मासूमों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को तालाब से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की विवेचना में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर का बुझ गया चिराग
जानकारी के मुताबिक इन्द्रलाल कुशवाहा के चार बेटे हैं। जिनमें से तीन की मौत तालाब में डूबने से हो गई। वहीं सबसे बड़ा बेटा बचा है। जो मानसिक रूप से विकलांग है। मासूमों की मौत की खबर को सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। वहीं समूचे ग्रामीणों को यह घटना झकझोर दी है। मासूमों का पिता इन्द्रलाल हैदराबाद में काम करता है।

घर में बिना किसी से बताये मासूम बच्चे तालाब में नहाने के लिए निकल गये। जहां नहाते समय गहरे पानी में डूब गये। जिससे चार की मौत हो गई। पूरा गांव सदमे में है। परिजन बेहोशी हालत में पड़े हैं। स्थानीय पड़ोस के लोग परिजनों को सांत्वना दे रहे हैं। मगर, मासूमों के शव को देख परिजन फूट-फूटकर रो रहे हैं।

पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं

Four minor boys including thrre brothers drown in pond at singrauli
तलाश्ा करते गाोताख्राेर - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि इससे पहले भी तालाब में डूबने से मौत की घटनाएं हो चुकी हैं। पिछले दिनों एनसीएल के गोरबी बी ब्लाक में एक किशोर की मौत हुई थी। गत वर्ष रिलायंस के डैम में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत हो चुकी है। ठीक ऐसी घटना निवास में हुईहै। जहां तालाब में डूबने से तीन सगे भाई समेत चार की मौत हो गई। निवास में हुई इस घटना को लोग नहीं भूला पायेंगे। भयावह घटना किसी ने ऐसा सोचा भी नहीं था। मासूम घर बिना बताये तालाब की ओर निकल पड़े और उसी में नहाने लगे। जहां डूबने से चार मासूमों की मौत हो गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed