फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   four March will be nine hours PM in Kashi

काशी क्षेत्र में चार मार्च को नौ घंटे रहेंगे पीएम

Thu, 02 Mar 2017 02:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला/वाराणसी Updated Thu, 02 Mar 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
four March will be nine hours PM in Kashi
मऊ में रैली को संबोधित करते पीएम मोदी
विधानसभा चुनाव के आखिरी चरण के रण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र काशी में लंबा वक्त देंगे। पहले चार मार्च, फिर पांच मार्च को वह काशी से पूरे पूर्वांचल को मथेंगे। चार मार्च के प्रस्तावित आगमन का प्रोटोकाल प्रशासन के पास आ गया है। इस दिन पीएम नौ घंटे काशी क्षेत्र में रहेंगे। प्रचार अभियान के साथ ही वह बाबा विश्वनाथ और बाबा काल भैरव का दर्शन-पूजन करेंगे। अभी पांच मार्च का प्रोटोकाल नहीं आया है। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री बनने के बाद यह पहला मौका होगा जब पीएम मोदी बाबा विश्वनाथ और बाबा काल भैरव के दरबार में जाएंगे। इसकी तैयारियां प्रशासन के साथ ही पार्टी स्तर पर भी तेज कर दी गई हैं। पार्टी सूत्रों का कहना है कि दोनों मंदिर प्रबंधन को भी इससे अवगत करा दिया गया है। पीएम श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक करेंगे और फिर काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव का दर्शन-पूजन करेंगे। 
विज्ञापन


चार मार्च के तय मिनट टू मिनट कार्यक्रम के तहत पीएम चार मार्च की दोपहर 12:20 बजे दिल्ली से बाबतपुर एयरपोर्ट आएंगे। यहां से हेलीकाप्टर से जौनपुर 12:55 बजे पहुंच जाएंगे। वहां जनसभा को संबोधित करने के बाद 2:45 बजे बीएचयू हेलीपैड पर आएंगे। बीएचयू गेस्ट हाउस में कुछ देर विश्राम के बाद पीएम चार बजे श्री काशी विश्वनाथ मंदिर रवाना होंगे। 55 मिनट पूजा-अर्चना करेंगे। फिर वहां से 5:30 बजे कालभैरव मंदिर रवाना होंगे। वहां भी पूजन-अर्चन के लिए 55 मिनट का समय निर्धारित है। यहां से 6:45 बजे पीएम काशी विद्यापीठ के लिए रवाना होंगे। वहां जनसभा को संबोधित करने के बाद रात 9:20 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट से नई दिल्ली रवाना होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

          
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed