फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Four lekhpal suspended in case of stubble burning in madhuban mau

यूपी: पराली जलाने के मामले में सामने आई चार लेखपालों की लापरवाही, तहसीलदार ने किया सस्पेंड

Mon, 25 Nov 2019 05:36 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 25 Nov 2019 05:36 PM IST
विज्ञापन
Four lekhpal suspended in case of stubble burning in madhuban mau
पराली जालने के मामले में लापरवाही बरतने पर चार लेखपाल निलंबित। - फोटो : अमर उजाला

प्रशासन प्रदूषण रोकथाम के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है, तो वहीं प्रदूषण फैलने पर कार्रवाई भी सख्त कर दी है। इसमें पराली जलाने पर प्रशासन ज्यादा सख्त बरत रहा है। इसी के चलते मऊ जिले के मधुबन तहसीलदार ने सोमवार को किसानों की तरफ से पराली जलाने के मामले में लापरवाही बरतने पर चार लेखपालों को निलंबित कर दिया है। जिसे लेकर विभाग में हड़कंप की स्थिति है।

विज्ञापन


मधुबन तहसील क्षेत्र में व्यापक पैमाने पर धान की खेती की जाती है। कंबाइन मशीन के बढ़ते चलन से किसान जानकारी के अभाव में पराली जला रहे हैं। पराली जलाने पर अंकुश लगाने के लिए एसडीएम की अध्यक्षता में टीम गठित की गई है। खेतों में पराली जलाने वाले किसानों को चिह्नित कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


पराली जलाने के चलते खेतों में मित्र कीट भी मर रहे हैं। जिससे खेतों की उर्वरा शक्ति लगातार कम होती जा रही है। तहसीलदार मधुबन सुबाष चंद्र यादव ने पराली जलाने के मामले में मानीटरिंग की तो लेखपालों की शिथिलता उजागर हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलदार ने तहसील के आलापुर के लेखपाल शरदचंद पांडेय, तिघरा के रामभवन यादव, गजियापुर के आशुतोष पांडेय और नंदौर के लेखपाल ज्ञानचंद भारती से पराली जलाने के मामले में रिर्पोट तलब की। लेकिन उन्होंने निर्धारित समय के अंदर अपनी रिपोर्ट तहसील कार्यालय को नहीं सौंपी।

मामले को गंभीरता से लेते हुए तहसीलदार ने चारों लेखपालों को निलंबित कर दिया। निलंबन के बाद विभाग में हड़कंप की स्थिति है। इस बाबत तहसीलदार मधुबन सुबाष चंद्र यादव का कहना है कि कार्य में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed