फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Four JEs suspended MD took major action connection given without armoured cable and meter

UP News: चार जेई निलंबित, आर्मर्ड केबिल और मीटर के बिना दिया था कनेक्शन; एमडी ने की बड़ी कार्रवाई

Thu, 12 Sep 2024 05:31 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 12 Sep 2024 05:31 PM IST
सार

Varanasi News: प्रबंध निदेशक की इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। बांसी सिद्धार्थनगर के साथ जौनपुर, गाजीपुर और गोपीगंज के जेई दोषी पाए गए हैं। इन्हें डिस्कॉम मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है।

विज्ञापन
Four JEs suspended MD took major action connection given without armoured cable and meter
निलंबन की कार्रवाई से मचा हड़कंप। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिना आर्मर्ड केबिल लगाए और बिना मीटर लगाए कनेक्शन देने के मामले में पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक ने चार जिलों के अवर अभियंता (जेई) को निलंबित कर दिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू हो गई है। जौनपुर, गाजीपुर, भदोही और सिद्धार्थनगर में निलंबित किए गए अवर अभियंताओं को डिस्कॉम मुख्यालय से संबद्ध किया गया है।

विज्ञापन


बिजली कनेक्शन के लिए झटपट पोर्टल पर उपभोक्ताओं ने आवेदन किया था। संबंधित जिलों में अधीक्षण अभियन्ता/ अधिशासी अभियन्ता के साथ ही उपखंड अधिकारियों ने अप्रैल, अगस्त 2024 तक झटपट पोर्टल पर निर्गत कुछ कनेक्शन का एक से चार सितंबर तक निरीक्षण कर सत्यापन कराया गया।
विज्ञापन


प्रबंध निदेशक कार्यालय की ओर से जारी आदेश में यह बताया गया है कि निरीक्षण के दौरान यह मिला कि संबंधित अवर अभियंताओं ने अपने कार्य क्षेत्र में झटपट पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों को बिना आरमर्ड केबिल लगाए एवं बिना मीटर स्थापित किए कनेक्शन दे दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कारण विभाग को वित्तीय हानि होने के साथ ही छवि भी धूमिल हुई। ऐसे में प्रबंध निदेशक ने प्रथम दृष्टया बांसी सिद्धार्थनगर के अवर अभियंता अशोक कुमार, जौनपुर में नईम अख्तर, गाजीपुर में कुलदीप कुमार और गोपीगंज भदोही में भ्रितराज राम को दोषी पाए जाने पर निलंबित कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed