फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Four Indigo flights canceled from Varanasi Airport

Varanasi News: वाराणसी एयरपोर्ट से इंडिगो की चार उड़ानें रद्द

Fri, 12 Dec 2025 02:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Four Indigo flights canceled from Varanasi Airport
लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बृहस्पतिवार को लगातार दसवें दिन भी इंडिगो ने 4 उड़ानें रद्द कर दीं। अचानक हुए इस बदलाव से एयरपोर्ट पर यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, इंडिगो ने परिचालन और तकनीकी कारणों का हवाला देते हुए उड़ानें रद्द कीं।
विज्ञापन

इंडिगो ने दिल्ली की दो और मुंबई-हैदराबाद की उड़ानें रद्द कीं। अचानक रद्दीकरण के कारण कई यात्री अपनी कनेक्टिंग फ्लाइट और कार्यक्रमों से चूक गए। कुछ यात्री एयरलाइन काउंटर पर रिफंड और री-शेड्यूलिंग की जानकारी लेने के लिए लंबी देर तक खड़े दिखे। एयरलाइन की ओर से बताया गया कि प्रभावित यात्रियों को वैकल्पिक उड़ानों में समायोजन, टिकट रिफंड और अन्य सहायता प्रदान की जा रही है। एयरपोर्ट प्रशासन ने भी यात्रियों से संयम बनाए रखने की अपील की है।
विज्ञापन



यह उड़ानें रहीं रद्द
6ई 6719 6ई 432 : हैदराबाद–वाराणसी–हैदराबाद
6ई 6447 6ई 6570 : मुंबई–वाराणसी–मुंबई
6ई 6258 6ई 2231 : दिल्ली–वाराणसी–दिल्ली
6ई 185 / 6ई 353 : दिल्ली–वाराणसी–दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed