फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   four incident of ragging in BHU in just two months

बीएचयू में फिर बाहर आया रैगिंग का जिन्न, बीते दो माह में चार घटनाएं

Mon, 16 Oct 2017 04:52 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Mon, 16 Oct 2017 04:52 PM IST
विज्ञापन
four incident of ragging in BHU in just two months
बीएचयू - फोटो : अमर उजाला
सर्व विद्या की राजधानी बीएचयू  में  रैगिंग भूत एक बार फिर कब्र से बाहर आ गया है। बीते दो माह  रैगिंग की चार घटनाएं हो चुकी हैं। ऐसे कई मामले भी हुए जिसमें शिकायत तक नहीं की गई। शिकायत मिलने पर बीएचयू प्रशासन ने अब तक केवल एक ही मामले में कार्रवाई की है। बाकी दो पर अभी तक फैसला नहीं हो सका है।
विज्ञापन


यूजीसी की ओर से समय-समय पर रैगिंग पर अंकुश लगाने के आदेश यहां कोरा साबित हो रहा है। अभी विदेशी छात्र के साथ घटी रैगिंग की घटना ने शर्मशार कर दिया है।  विश्वविद्यालय में रैगिंग की घटनाओं पर नियंत्रण, छात्रों को जागरूक करने के उद्देश्य से एंटी रैगिंग सेल है।
विज्ञापन


दावा है कि सभी छात्र-छात्राओं को इसके लिए प्रेरित किया जाता है कि वह रैगिंग से दूर रहें। शिकायत के लिए यूजीसी की ओर से हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है। बीएचयू में दो महीने में यह चौथी ऐसी घटना है, जिसकी शिकायत प्रॉक्टोरियल बोर्ड से की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकांश छात्र डर की वजह से आगे नहीं आते हैं। अगस्त के दूसरे सप्ताह में पहली घटना हुई थी, जिसमें सीनियर छात्रों ने जूनियर की रैगिंग की थी। इसकी जांच चल रही है। अंतिम सप्ताह में सोशल साइंस की छात्रा ने छात्र द्वारा रैगिंग की शिकायत की थी।

एंटी रैगिंग सेल की रिपोर्ट के आधार पर आरोपी छात्र को निलंबित कर दिया गया। इसके बाद आठ सितंबर को कला संकाय में एक छात्रा के साथ रैगिंग हुई। इसे लेकर एलबीएस और बिरला हॉस्टल के छात्रों के बीच मारपीट और आगजनी तक हो गई थी। इसकी जांच अब तक लंबित है। 

दुखी और डर गए हैं विदेशी छात्र-छात्राएं

four incident of ragging in BHU in just two months
रैगिंग का शिकार छात्र मुनीश - फोटो : अमर उजाला
विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले विदेशी छात्र फिजी निवासी मुनीश क्रिसनील सामी के साथ रैगिंग की घटना से नाराज हैं। परिसर के इंटरनेशनल हॉस्टल और इंटरनेशनल महिला हॉस्टल में रहने वाले विदेशी छात्र-छात्राओं को घटना से दुख पहुंचा है। उन्हें डर लग रहा है।  

रैगिंग के शिकार छात्र मुनीश ने बताया कि अभी उसने फिलहाल पुलिस, विश्वविद्यालय प्रशासन से शिकायत की है। अगर इसके बाद भी उसके साथ मारपीट की जाती है, तो पूरी जानकारी दूतावास को दूंगा। मुनीश ने बताया कि लंका एसओ ने उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया है।

बता दें कि  फिजी निवासी छात्र मुनीश क्रिसनील सामी ने एलबीएस हॉस्टल के कुछ छात्रों पर रैगिंग और मारपीट का आरोप लगाते हुए कला संकायाध्यक्ष, छात्र कल्याण अधिष्ठाता और चीफ प्रॉक्टर से की है।

शिकायत पर लंका पुलिस ने चार अज्ञात छात्रों के विरुद्ध मारपीट, हमला, धमकाने और अपमानित करने का मामला दर्ज कर लिया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने मामले को एंटी रैगिंग सेल को भेज दिया है। इस बीच केंद्रीय गृह मंत्रालय और मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने भी घटना का संज्ञान लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed