फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Four detained on charges of advertising on OLX to sell PM parliamentary office Varanasi

वाराणसीः प्रधानमंत्री का संसदीय कार्यालय बेचने के लिए ओएलएक्स पर विज्ञापन देने के आरोप में चार हिरासत में

Fri, 18 Dec 2020 10:24 AM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: विचित्र सिंह Updated Fri, 18 Dec 2020 10:24 AM IST
विज्ञापन
Four detained on charges of advertising on OLX to sell PM parliamentary office Varanasi
विज्ञापन का स्क्रीन शॉट

ऑनलाइन सामान खरीद बिक्री की वेबसाइट ओएलएक्स पर वाराणसी के जवाहर नगर एक्सटेंशन स्थित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय कार्यालय की बिक्री का विज्ञापन पोस्ट करने के मामले में शुक्रवार की सुबह पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया। चारों से भेलूपुर थाने में पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार, जल्द ही इस प्रकरण का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन


ओएलएक्स पर प्रधानमंत्री के संसदीय कार्यालय की फोटो के साथ साढ़े सात करोड़ रुपये में इसकी बिक्री का विज्ञापन पोस्ट किया गया था। विक्रेता की जगह लक्ष्मीकांत ओझा नाम लिखा था। विज्ञापन में यह भी लिखा था कि हाउसेज एंड विला, चार बेडरूम बाथरूम के साथ, बिल्ड अप एरिया 6500 वर्ग फुट, दो मंजिल भवन में दो कार पार्किंग के साथ ही नार्थ ईस्ट फेसिंग है। इसके साथ ही प्रोजेक्ट का नाम पीएमओ कार्यालय वाराणसी लिखा गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को यह विज्ञापन सोशल मीडिया में वायरल होने लगा तो शाम के समय पुलिस ने उसे ओएलएक्स से डिलीट कराया। इस संबंध में शुक्रवार की सुबह एसएसपी अमित पाठक ने बताया कि ओएलएक्स द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के आधार पर भेलूपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसके साथ ही मोबाइल नंबर की मदद से चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही चारों की गिरफ्तारी के बारे में जानकारी दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed