फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   four criminals arrested in Fake Mobil Oil company busted

Varanasi News: नकली मोबिल ऑयल कंपनी का भंडाफोड़, चार शातिर गिरफ्तार; बड़े स्तर पर फैला रखा था कारोबार

Thu, 25 Apr 2024 07:30 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 25 Apr 2024 07:30 PM IST
सार

Varanasi News: मौके से कई ड्रमों में भरे मोबिल मिले। जब सभी को थाने पर लाकर पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि काफी दिनों से हम लोग नामी मोबिल के नाम पर नकली मोबिल बनाते थे।

विज्ञापन
four criminals arrested in Fake Mobil Oil company busted
मौके पर मौजूद पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के लोहता थाना क्षेत्र के हरपालपुर गांव से नामी कंपनी के नाम पर नकली मोबिल के कारखाने का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। मौके से चार लोगों को सामान सहित गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


प्रभारी निरिक्षक प्रविण कुमार के अनुसार, सूचना मिली थी कि हरपालपुर गांव में नामी कंपनी टीवीएस और कस्ट्रोल के नाम पर नकली मोबिल बनाया जाता है। सूचनापरक बताए गए स्थान पर पुलिस पहुंची तो वहां एक मकान में मोबिल बनाने का काम हो रहा था।
विज्ञापन


मौके से चार लोग पकड़े गए तथा काफी मात्रा में टीवीएस और कस्ट्रोल मोबिल के रैपर, प्लास्टिक के खाली डिब्बे जिसमें मोबिल भरा जाता है।

पकड़े गए लोगों ने अपना नाम रंजीत विश्वकर्मा, राकेश विश्वकर्मा, विजय विश्वकर्मा, रामा बेनवंशी बताया। सभी भेलूपुर थाना क्षेत्र के लखराव के रहने वाले हैं। पुलिस ने सभी गिरफ्तार करके जेल भेज दिया तथा कारखाने को सील कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed