फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Four corona positive died in BHU patients found in Purvanchal Vidyut Vitran Nigam office in Varanasi

Corona in Varanasi: दो दिनों में चार संक्रमितों की मौत, 37 बिजली कर्मियों समेत 106 पाजिटिव

Mon, 26 Oct 2020 11:51 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Mon, 26 Oct 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Four corona positive died in BHU patients found in Purvanchal Vidyut Vitran Nigam office in Varanasi

वाराणसी में एक बार फिर कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। दो दिनों में जहां चार संक्रमितों की मौत हुई वहीं 106 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के कार्यालय में एक साथ 37 कर्मचारियों के कोरोना पाजिटिव मिलने से हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


इसके अलावा सोमवार को जारी दो दिनों की रिपोर्ट में अलग-अलग जगहों से 106 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके पहले रविवार को 86 नए मरीज मिले थे। वहीं मरने वालों की संख्या 265 पहुंच गई है।

विज्ञापन

 स्वास्थ्य विभाग की ओर से अलग-अलग जगहों पर लगाए गए जांच शिविर में सोमवार को 2755 लोगों के सैंपल लिए गए जबकि 3258 लोगों की रिपोर्ट मिली है। रविवार को जिले में बीएचयू में भर्ती सुदामापुर निवासी 70 वर्षीय पुरुष और फुलवरिया निवासी 72 वर्षीय पुरुष की मौत हो गई है। जबकि रविवार को ही लहरतारा,39 जीटीसी, प्रेमचंद नगर, डाफी में 4 महिला और एक पुरुष की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

इसके अलावा यूपी कॉलेज, सुंदरपुर, इंटरनेशनल गर्ल्स हॉस्टल बीएचयू में दो छात्राएं, कपसेठी, होमी भाभा कैंसर अस्पताल लहरतारा, काटन मिल चौकाघाट गोपाल विहार महमूरगंज में भी समेत 86 मरीज रविवार को संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा सोमवार को पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम कार्यालय के 37 कर्मचारियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।  ओल्ड हैदराबाद कॉलोनी, जिला महिला अस्पताल, मुनारी, मंडुवाडीह, अमरा खैरा,  स्वामी विवेकानंद हॉस्पिटल, नरिया, मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा, ब्रिज एनक्लेव, जवाहर नगर एक्सटेंशन, धूप चंडी, भगवानपुर, लंका, रामपुर रामनगर में भी रहने वाले लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इधर सोमवार को बीएचयू में भर्ती छितूपुर निवासी 90 वर्षीय महिला और सेवापुरी निवासी एक 31 वर्षीय पुरुष की मौत हुई है।

सीएमओ ने बताया कि सोमवार को 72 लोग होम आइसोलेशन स्वस्थ हुए हैं जबकि एक मरीज को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है। कुल 16525 मरीजों में 15472 के डिस्चार्ज, 265 की मौत के बाद 788 एक्टिव केस हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed