{"_id":"5d7140928ebc3e01665e3501","slug":"founding-member-of-simi-arrested-by-gujarat-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिमी के संस्थापक सदस्य शाहिद को गुजरात पुलिस ने यूपी से किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिमी के संस्थापक सदस्य शाहिद को गुजरात पुलिस ने यूपी से किया गिरफ्तार
Thu, 05 Sep 2019 10:51 PM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Published by: Abhishek Singh
Updated Thu, 05 Sep 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
सिमी का संस्थापक सदस्य गिरफ्तार
- फोटो : Amar Ujala
गुजरात प्रदेश के भुज जिले की पुलिस ने गुरुवार रात को प्रतिबंधित संगठन सिमी के संस्थापक सदस्यों में से एक आजमगढ़ शहर कोतवाली के मनचोभा निवासी शाहिद बद्र को गिरफ्तार कर लिया। गुजरात पुलिस को वर्ष 2001 में दर्ज एक मामले में शाहिद की तलाश थी।
विज्ञापन
स्टूडेंट इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया देश में प्रतिबंधित एक मुस्लिम कट्टरपंथी संगठन है। इसका गठन 25 अप्रैल 1977 को अलीगढ़ में हुआ था। सिमी को भारत में आतंकवादी गतिविधियों में लिप्त रहने के कारण 2002 में केंद्र सरकार द्वारा प्रतिबंधित कर दिया गया था। बीच में प्रतिबंध हटा लेकिन सर्वोच्च न्यायालय द्वारा 6 अगस्त 2008 को बहाल किया गया।
विज्ञापन
शहर कोतवाली के मनचोभा निवासी शाहिद बद्र इस प्रतिबंधित संगठन के संस्थापक सदस्यों में से एक है। संगठन पर प्रतिबंध लगने के बाद कोर्ट में इसके खिलाफ केस भी लड़ रहा है। इसके पहले भी उसकी गिरफ्तारी हो चुकी है। शाहिद बद्र शहर के अराजीबाग में एक यूनानी क्लीनिक चलाता है। गुजरात में वर्ष 2001 में दर्ज भड़काऊ भाषण के एक मामले में शाहिद बद्र की गुजरात की भुज व कच्छ पुलिस को तलाश थी।
विज्ञापन
गुरुवार रात को आजमगढ़ शहर पहुंची गुजरात पुलिस ने शाहिद बद्र को उनके मनचोभा स्थित आवास से गिरफ्तार कर लिया। सुबह न्यायालय में पेश करने के बाद उसे गुजरात ले जाया जाएगा। सीओ सिटी इला मारण ने बताया कि एक पुराने मामले में गुजरात पुलिस को शाहिद बद्र की तलाश थी। उसी संबंध में उसे गिरफ्तार किया गया है।