UP Politics: 46वें स्थापना दिवस पर BJP 28,087 बूथों पर करेगी कार्यक्रम, काशी में 6 अप्रैल को ध्वजारोहण; तैयारी
Varanasi News: स्थापना दिवस को लेकर भाजपा कार्यकर्ता और वरिष्ठ नेता अपने-अपने स्तर से तैयारियां कर रहे हैं। वाराणसी में छह अप्रैल को विभिन्न स्थानों पर आयोजन होंगे। इसमें ध्वजारोहण खास कार्यक्रम है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Varanasi News: भाजपा 46वें स्थापना दिवस पर 6 अप्रैल को काशी क्षेत्र के सभी 28,087 बूथों पर कार्यक्रम होंगे। इस संबंध में भाजपा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने रोहनिया स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक में विस्तृत जानकारी दी।
क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई थी। इस वर्ष पार्टी अपना 46वां स्थापना दिवस मना रही है। शीर्ष संगठन द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 5, 6 और 7 अप्रैल को सभी मंडल, जिला, क्षेत्र और प्रदेश कार्यालयों को फूलों, लाइटिंग और रंगोली से आकर्षक ढंग से सजाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 6 अप्रैल को सभी पार्टी कार्यालयों पर भाजपा का ध्वज फहराया जाएगा। मिष्ठान वितरण किया जाएगा। 6 और 7 अप्रैल को प्रत्येक बूथ पर प्राथमिक सदस्यों, सक्रिय सदस्यों और गणमान्य नागरिकों के साथ स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित होंगे।
इस अवसर पर संस्थापक नेताओं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर पार्टी की विचारधारा पर चर्चा की जाएगी। प्रत्येक कार्यकर्ता अपने-अपने घरों पर भी पार्टी का ध्वज फहराएंगे और ध्वज के साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करेंगे।
केंद्र और राज्य सरकार की उपलबि्धयां गिनाएंगे
क्षेत्रीय अध्यक्ष ने बताया कि 7 से 12 अप्रैल तक काशी क्षेत्र में ग्राम एवं बस्ती संपर्क अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत प्रत्येक बड़ी विधानसभा में कम से कम 50 बड़े गांव या बस्तियों तथा छोटी विधानसभा में 30 बड़े गांव या बस्तियों का चयन किया जाएगा।
इस अभियान में पार्षद से लेकर शीर्ष पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक सभी की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस दौरान स्वच्छता अभियान, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान, समाज के विभिन्न वर्गों के प्रबुद्धजनों से संपर्क और केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जाएगी। साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से भी संपर्क स्थापित किया जाएगा। सभी कार्यक्रमों को सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से साझा करने के निर्देश दिए गए हैं।