फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Former Vice Chancellor Registrar and Dean of BHU accused of fraud and forgery court sent summons

BHU के पूर्व कुलपति, रजिस्ट्रार और डीन पर धोखाधड़ी और जालसाजी का आरोप, कोर्ट ने भेजा समन

Wed, 12 Oct 2022 01:09 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 12 Oct 2022 01:09 PM IST
सार

बीएचयू आर्ट फैकल्टी के पत्रकारिता व जनसंपर्क विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. ज्ञान प्रकाश मिश्र ने नौ मई 2019 को कला संकाय प्रमुख प्रो. कुमार पंकज और उसके निजी सहायक चंदन बरोई समेत आठ लोगों के खिलाफ लंका थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।

विज्ञापन
Former Vice Chancellor Registrar and Dean of BHU accused of fraud and forgery court sent summons
धोखाधड़ी में नामजद प्रोफेसर समेत दो के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

धोखाधड़ी और कूटरचित मामले में काशी हिंदू विश्वविद्यालय के प्रोफेसर समेत दो अन्य के खिलाफ लंका पुलिस ने आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल करा दिया है। कोर्ट ने आरोपियों के खिलाफ समन भी जारी किया है। यह मुकदमा बीएचयू के शिक्षक ने ही कूटरचित, धोखाधड़ी मामले में दर्ज कराया है।
विज्ञापन

बीएचयू आर्ट फैकल्टी के पत्रकारिता व जनसंपर्क विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. ज्ञान प्रकाश मिश्र ने नौ मई 2019 को कला संकाय प्रमुख प्रो. कुमार पंकज और उसके निजी सहायक चंदन बरोई समेत आठ लोगों के खिलाफ लंका थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

आरोप था कि प्रो. पंकज ने उनके खिलाफ कूटरचना कर बैकडेट में फर्जी पत्र जारी दिखाकर साजिश के तहत जांच कमेटी गठित करा दी। हालांकि विवि की ओर से गठित जांच समिति ने इसे फर्जी पाया। कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल होने के बाद पुलिस ने प्रोफेसर कुमार पंकज और चंदन बोराई के यहां समन जारी कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed