फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Former US Secretary of State Hillary Clinton will come to Varanasi, will see the grandeur of Kashi from the cr

Varanasi: वाराणसी आएंगी यूएस की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन, क्रूज से निहारेंगी काशी की भव्यता

Tue, 07 Feb 2023 12:43 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 07 Feb 2023 12:43 PM IST
सार

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की पत्नी और पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन क्रूज से गंगा के घाटों को निहार सकती हैं। कुछ स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से भी मिल सकती है। 

विज्ञापन
Former US Secretary of State Hillary Clinton will come to Varanasi, will see the grandeur of Kashi from the cr
हिलेरी क्लिंटन - फोटो : Twitter

विस्तार

अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन नौ फरवरी को वाराणसी आएंगी। जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने बताया कि उनके आगमन की सूचना मिली है। एक दिन यहां रहेंगी। पूरे कार्यक्रम की जानकारी अभी प्राप्त नहीं हुई है। वे नौ फरवरी को सुबह 11 बजे एयरपोर्ट पहुंचेगी। उनके आगमन को लेकर सोमवार को एडवांस सिक्योरिटी लाइजनिंग की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम के लिए बैठक हुई। 
विज्ञापन

बैठक के दौरान एयरपोर्ट परिसर के साथ ही आसपास की सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार किया गया। सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी के लिए अमेरिकी एजेंसी के अधिकारी भी वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचे। अधिकारियों ने हिलेरी क्लिंटन के आगमन को लेकर एयरपोर्ट और आसपास की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। बैठक में डीसीपी विक्रांत वीर, एसीपी अमित कुमार पांडेय, सीआईएसएफ कमांडेंट अजय कुमार, एलआईयू, आईबी के साथ ही अन्य अधिकारी मौजूद रहे। चर्चा है कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की पत्नी और पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन क्रूज से गंगा के घाटों को निहार सकती हैं। कुछ स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से भी मिल सकती है। सारनाथ और रामनगर भ्रमण के लिए भी जा सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed