फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Former President of student union attempt to burn self

बलिया में छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष ने किया आत्मदाह का प्रयास, जानिए क्यों

Sat, 26 Aug 2017 12:33 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Sat, 26 Aug 2017 12:33 PM IST
विज्ञापन
Former President of  student union attempt to burn self
पहले ही दी गई थी आत्मदाह और प्रदेश व्यापी आंदोलन की चेतावनी - फोटो : अमर उजाला
बलिया कलेक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार की दोपहर छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष ने आत्मदाह का प्रयास किया। आग लगाने से पहले पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। टीडी कॉलेज के छात्रनेताओं को जिला जेल से गैर जिले के कारागार में भेजने के विरोध में छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष राजेश सिंह प्रिंस ने  ऐसा किया।
विज्ञापन


उसे गिरफ्तार करने के बाद उसका संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। पिछले दिनों टीडी कॉलेज में धांधली के विरोध में धरना दे रहे कुछ छात्रों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।
विज्ञापन


वहां तबीयत खराब होने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया और बाद में वहां से गैर जनपद के कारागार में भेज दिया गया। इसके विरोध में कई कॉलेजों के छात्र आंदोलित हैं। छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष राजेश इस कार्रवाई से खफा थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका कहना था कि छात्रनेताओं को जिला कारागार में ही रखा जाना चाहिए। जेल व जिला प्रशासन की इस कार्रवाई के विरोध में आत्मदाह की चेतावनी प्रशासन को दी थी।

शुक्रवार की दोपहर सिटी मजिस्ट्रेट व कलेक्ट्रेट सभागार के बीच में नारेबाजी करते राजेश अपने ऊपर मिट्टी का तेल डाल रहे थे कि वहां मौजूद सिपाहियों ने उन्हें पकड़ लिया।


इसके बाद कलेक्ट्रेट में पुलिस अधिकारियों ने मय फोर्स भ्रमण किया। उधर, छात्र संघर्ष समिति ने छात्रनेताओं पर से फर्जी मुकदमे वापस लेने और उन्हें गैर जनपद के कारागार से वापस बुलाने की मांग की है। चेतावनी दी है कि प्रशासन ने उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed