फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Former MPs Jawahar and Vijay ordered to appear on August 21.

Varanasi News: पूर्व सांसद जवाहर और विजय को 21 अगस्त को पेश होने का आदेश

Wed, 19 Aug 2026 02:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Former MPs Jawahar and Vijay ordered to appear on August 21.
माई सिटी रिपोर्टरवाराणसी। विशेष एमपी/एलए अदालत ने पूर्व सांसद जवाहर और विजय जायसवाल को 21 अगस्त को व्यक्तिगत रूप से न्यायालय में उपस्थित होने का अंतिम आदेश दिया है। मामला 2011 का है, जब वादी माता प्रसाद मिश्रा ने थाना कैंट, वाराणसी में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने जांच के बाद जवाहर जायसवाल सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया था। आरोपियों की ओर से दाखिल प्रार्थना पत्र को खारिज कर न्यायालय ने पूर्व में सभी धाराओं में उपस्थित होने का आदेश दिया था। हालांकि, बाद में अवर न्यायालय ने जवाहर और विजय के विरुद्ध केवल साजिशकर्ता और न्यूनतम मजदूरी अधिनियम के तहत ही आरोप तय किए गए। अवर न्यायालय के इस फैसले को वादी माता प्रसाद मिश्रा ने सत्र न्यायालय में क्रिमिनल निगरानी याचिका के जरिए चुनौती दी, जहां फैसला वादी के पक्ष में आया। सत्र न्यायालय के आदेश के क्रम में एमपी/एलए कोर्ट वाराणसी ने आरोपियों को आरोप तय कराने के लिए पूर्व में 4 अगस्त और 18 अगस्त की तिथियां तय की थीं। हालांकि, दोनों तिथियों पर आरोपियों के उपस्थित न होने पर न्यायालय ने कड़ा रुख अपनाया और अब 21 अगस्त को दोनों आरोपियों की व्यक्तिगत उपस्थिति अनिवार्य कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article