फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Former MLA and senior BJP leader America Pradhan dies in ghazipur

यूपी: पूर्व विधायक और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमेरिका प्रधान का निधन

Mon, 31 Aug 2020 05:09 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 31 Aug 2020 05:09 PM IST
विज्ञापन

गाजीपुर जिले के सादात विधानसभा से विधायक रहे एवं अपने गांव के तीन बार प्रधान रह चुके और वरिष्ठ भाजपा नेता अमेरिका प्रधान का सोमवार की सुबह उनके पैतृक आवास पर निधन हो गया। वह 50 वर्ष के थे और गंभीर बीमारियों से पीड़ित थे।

विज्ञापन

उनके निधन की सूचना मिलते ही पार्टी समेत पूरे जिले में शोक की लहर छा गई। उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए छोटे बड़े नेताओं का तांता लगा रहा। वह अपने पीछे पत्नी कमला, पुत्र राजन, पुत्री संघ मित्रा व हंस मित्रा समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गए है। अभी 15 जुलाई को ही इनके बड़े भाई रामदयाल का भी निधन हुआ था।
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भी ट्वीट कर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट किया कि गाजीपुर की सादात विधानसभा के पूर्व विधायक अमेरिका राम जी का निधन अत्यंत दुखद है। मैं ईश्वर से उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने व परिजनों को संबल प्रदान करने की कामना करता हूं।

सादात क्षेत्र के धरवां गांव निवासी अमेरिका प्रधान राजनीति के वरिष्ठ खिलाड़ी थे। उन्होंने बसपा से अपनी राजनैतिक पारी शुरू की थी और अब भाजपा में थे। गांव में तीन बार प्रधान का पद संभालने के बाद उन्होंने 2007 में बसपा के टिकट पर सादात विधानसभा से विधायक चुने गए।

अमेरिका प्रधान सादात विधानसभा के आखिरी विधायक थे। नए परिसीमन में इस विधानसभा को ही समाप्त कर दिया गया और सैदपुर एवं जखनियां में समायोजित कर दिया गया। इस दौरान बसपा में उनके कद का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वह को-ऑर्डिनेटर होने के साथ ही विधानसभा अध्यक्ष भी चुने गए।

बाद में उन्होंने बसपा से इस्तीफा देकर उन्होंने भाजपा की सदस्यता ली। इस समय वह कैंसर रोग से पीड़ित थे और काफी समय से उनका उपचार गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में चल रहा था। वहां चिकित्सकों के जवाब देने के बाद शनिवार को वह घर आए थे।

उनका अंतिम संस्कार चकेरी घाट पर किया गया। अंतिम संस्कार में पूर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा, अजय कुशवाहा, रामप्रकाश गुड्डू, मनोज विद्रोही, बुझारत राजभर, सुभाष चौहान, राजनाथ कुशवाहा, राजेश आर्य, रामनगीना सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि, ग्राम प्रधान व गण मान्य नागरिक मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed