{"_id":"5792880d4f1c1b0411c4b753","slug":"former-minister-virender-split-from-the-congress-the-signal-sp","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वमंत्री वीरेंद्र ने कांग्रेस से नाता तोड़ा, बसपा में जाने के संकेत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वमंत्री वीरेंद्र ने कांग्रेस से नाता तोड़ा, बसपा में जाने के संकेत
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sat, 23 Jul 2016 02:24 AM IST
विज्ञापन
वीरेंद्र सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सियासी दलों में शुरू पाला बदल के बीच पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह ने भी शुक्रवार को कांग्रेस से नाता तोड़ लिया। अब अपने पुराने घर बसपा में वापसी करने की तैयारी में हैं। हालांकि उनका कहना है कि अभी हफ्ते भर में वह फैसला लेंगे कि उन्हें किस दल में जाना है।
वीरेंद्र सिंह के पार्टी छोड़ने पर कांग्रेस ने भी पलटवार किया है। वीरेंद्र के कांग्रेस छोड़ने के ऐलान के कुछ देर बाद ही जिलाध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा ने फोन कर बताया कि उनको पार्टी से पहले ही निकाला जा चुका है। प्रजानाथ ने बताया कि वीरेंद्र सिंह 2013 से ही कांग्रेस विरोधी गतिविधियों में लिप्त थे। उनको संगठन की बैठकों, सम्मेलनों और अधिवेशनों की हमेशा सूचना दी जाती थी लेकिन वह उपस्थित नहीं होते थे। 17 जुलाई को निष्क्रियता और पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में उन्हें निष्कासित कर दिया गया। उधर, पूर्वमंत्री वीरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रजानाथ हमेशा सांप्रदायिक शक्तियों के साथ रहे हैं। उनकी निष्ठा यही रही है कि सोनिया गांधी की तसवीर को कभी वह पैरों तले कुचलते पाए जा चुके हैं। कम से कम मेरे ऊपर इस तरह का आरोप लगाने का हक उनको नहीं है।