फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Former IPS complaint of the soldier who made recovery by becoming an inspector's factory

इंस्पेक्टर का कारखास बनकर वसूली करने वाले सिपाही की पूर्व आईपीएस ने की शिकायत

Thu, 08 Jul 2021 01:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Former IPS complaint of the soldier who made recovery by becoming an inspector's factory
वाराणसी। पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने भेलूपुर थाने के इंस्पेक्टर का कारखास बताने वाले सिपाही द्वारा वसूली करने की शिकायत पुलिस आयुक्त से की है। उन्होंने एक वीडियो भी साक्ष्य के तौर पर भेजा है। मामले की जांच डीसीपी काशी अमित कुमार ने एसीपी भेलूपुर चक्रपाणि त्रिपाठी को सौंपी है। वहीं, 12 पुलिसकर्मियों द्वारा रेस्टोेरेंट मालिक से जबरदस्ती सादे कागज पर हस्ताक्षर कराने की भी शिकायत ट्वीट करके की।
विज्ञापन

पुलिस आयुक्त सहित अन्य अफसरों को ट्वीट करके पूर्व आईपीएस अमिताभ ने शिकायत किया है कि इंस्पेक्टर का कारखास बताने वाला सिपाही बिना नंबर के अपाचे बाइक से घूमता है और इंस्पेक्टर के नाम पर लोगों से वसूली करता है। इस सिपाही के खिलाफ मंगलवार रात रेवड़ी तालाब के रहने वाले कामरान ने भेलूपुर इंस्पेक्टर के सीयूजी नंबर पर तहरीर भेजकर शिकायत भी की है। यही नहीं, गुमनाम ट्वीट भी किया गया है लेकिन सफेदपोशों के प्रभाव में आकर पुलिस कोई कार्रवाई नहीं की। पूर्व आईपीएस अमिताभ और सोशल एक्टिविस्ट डॉ. नूतन ठाकुर ने पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश से इस मामले की उच्चाधिकारी से जांच करवा कर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के बाद थाने के 12 सिपाहियों ने एक रेस्टोरेंट में पहुंचकर मालिक से कामरान के विषय में एक सादे कागज पर हस्ताक्षर भी कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed