फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Former deputy CM of Bihar said Tej Pratap yadav controversy in Varanasi hotel tarnished

Tej Pratap Yadav: बिहार के पूर्व डिप्टी CM बोले- वाराणसी में तेज प्रताप के विवाद से राज्य की छवि खराब हुई

Sat, 08 Apr 2023 10:19 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 08 Apr 2023 10:19 PM IST
सार

वाराणसी के कैंट रोडवेज क्षेत्र स्थित एक होटल के कमरे से बिहार सरकार में मंत्री  तेजप्रताप यादव का सामान निकाल कर रिसेप्शन काउंटर पर रख दिया गया। मामले को लेकर बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने राजद और सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा है।

विज्ञापन
Former deputy CM of Bihar said Tej Pratap yadav controversy in Varanasi hotel tarnished
होटल के बाहर गाड़ी में ही बैठे रहे तेज प्रताप यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मंत्री व राजद नेता तेज प्रताप यादव का वाराणसी के होटल में विवाद शनिवार को राजनीतिक गलियारों में भी सुर्खियों में रहा। भाजपा के राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने तेज प्रताप यादव के प्रकरण को लेकर एक के बाद एक दनादन ट्वीट किए।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि तेज प्रताप के विवाद से बिहार की छवि खराब हुई है। अपने मंत्रियों के अमर्यादित आचरण और अनर्गल बयानों पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नियंत्रण नहीं रह गया है। बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट किया कि वन एवं पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव ने वाराणसी के होटल में गलत व्यवहार किया।
विज्ञापन


होटल प्रबंधन के अनुसार, तेज प्रताप यादव ने तय समय पर कमरा नहीं खाली किया और वाजिब बिल का भुगतान भी नहीं किया। पड़ोसी राज्य के धार्मिक नगर में एक मंत्री का होटल प्रबंधन के साथ रंगदारों जैसा व्यवहार करना बिहार के लोगों को शर्मसार करने वाला है। तेज प्रता ने इससे पहले होली पर वृंदावन से रासलीला मंडली बुलाई थी। पारिश्रमिक को लेकर विवाद बढ़ने पर उल्टे कलाकारों पर ही चोरी का मुकदमा दर्ज करा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: समर सिंह को 14 दिन के लिए जेल भेजा गया, क्या सुलझेगी आकांक्षा दुबे मौत मामले की गुत्थी

तेज प्रताप यादव के साथ होटल में क्या हुआ

Former deputy CM of Bihar said Tej Pratap yadav controversy in Varanasi hotel tarnished
सुशील कुमार मोदी - फोटो : Social Media

वाराणसी के कैंट रोडवेज क्षेत्र स्थित एक होटल के कमरे से बिहार सरकार में वन एवं पर्यावरण मंत्री मंत्री तेजप्रताप यादव का सामान निकाल कर रिसेप्शन काउंटर पर रख दिया गया। शुक्रवार देर रात जिस समय सामान निकाला गया, उस दौरान तेजप्रताप होटल में नहीं थे। घटना को लेकर मंत्री के निजी सहायक ने सिगरा थाने में होटल प्रबंधन के खिलाफ तहरीर दी। निजी सहायक के अनुसार,  तेजप्रताप यादव शुक्रवार को कैंट रोडवेज क्षेत्र स्थित होटल के कमरा नंबर 206 में ठहरे हुए थे। कमरा नंबर 205 में उनके निजी सहायक और सुरक्षा कर्मी ठहरे थे। मंत्री तेज प्रताप यादव दर्शन-पूजन और गंगा में नौकायन कर होटल वापस लौटे तो उनका सामान रिसेप्शन काउंटर पर रखा हुआ मिला। उनके निजी सहायक और सुरक्षा कर्मियों का कमरा भी खाली करा दिया गया था। 

होटल मैनेजर ने क्या कहा

होटल के मैनेजर संदीप पालित ने इस पूरे मामले में अपना पक्ष रखा। उन्होंने बताया कि तेजप्रताप यादव के कमरे का नहीं बल्कि उनके सुरक्षाकर्मियों के कमरे सामान बाहर निकाला गया। इसका कारण भी उन्होंने बताया। कहा कि छह मार्च को देर रात बुकिंग आई। कमरा खाली नहीं था लेकिन किसी तरह से मैनेज किया। बुकर को पहले से जानकारी दी गई थी कि छह तारीख तक के लिए ही रूम खाली है। सात और आठ अप्रैल को कमरा नहीं है। बुकर ने कहा कि एक ही रात रुकेंगे। अगले दिन 12 बजे चेक आउट कर चले जाएंगे।

रात में तेजप्रताप यादव कुछ अन्य लोगों के साथ आए।  संदीप पालित ने बताया कि अगले दिन सुबह तेजप्रताप यादव मंदिर जा रहे थे। इस दौरान उन्होंने बुलाकर कहा आज के लिए भी रूम चाहिए। जिसके बाद मैंने ग्रुप लीडर से बात करने की बात कही। ग्रुप लीडर से बातचीत करने के बाद एक रूम देने की बात हुई। और दूसरा कमरा खाली करने के लिए कहा। जिससे मैं अगले को दे सकूं।

जिसके बाद उन्होंने दूसरा कमरा खाली करने की बात कही। सुबह से से शाम हो गई मगर कमरा खाली नहीं हुआ। कमरे में ठहरने वाला गेस्ट होटल आ चुका था। वो करीब तीन घंटे तक इंतजार किया। इसके बाद मैं खुद कमरा नंबर 205 में गया। कमरे में अटेंडेंट और बुकर की बातचीत करने के बाद सामान को शिफ्ट करवा दिया। तेजप्रताप यादव वाला कमरा नंबर 206 अभी भी बंद है। उनकी मौजूदगी के बगैर हम लोग कमरा नहीं खोल सकते। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed