फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Former congress MLA Lalitesh pati tripathi reached varanasi aurangabad house after joining TMC

टीएमसी में शामिल होने के बाद बनारस पहुंचे पूर्व विधायक ललितेश, कहा- चुनाव लड़ना पड़ा तो मड़िहान ही सीट होगी

Sat, 30 Oct 2021 06:47 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी/मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी/मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 30 Oct 2021 06:47 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री पंडित कमलापति त्रिपाठी के प्रपौत्र पूर्व विधायक ललितेश पति त्रिपाठी ने सितंबर में कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। बीते 25 अक्तूबर को उन्होंने कोलकता में ममता बनर्जी की मौजूदगी में टीएमसी की सदस्यता ग्रहण की थी। 

विज्ञापन
Former congress MLA Lalitesh pati tripathi reached varanasi aurangabad house after joining TMC
पूर्व विधायक ललितेशपति त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस छोड़कर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सदस्यता ग्रहण करने के बाद बनारस पहुंचे पूर्व विधायक ललितेशपति त्रिपाठी का जोरदार स्वागत हुआ। ललितेश लखनऊ से सड़क मार्ग से हंडिया, गोपीगंज होते हुए मिर्जापुर और चुनार, नरायनपुर होते हुए बनारस पहुंचे। जगह-जगह पर कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों ने जोरदार स्वागत  किया।
विज्ञापन


स्वागत  की कड़ी में हड़िया, गोपीगंज,  औराई, चील्ह, विन्ध्याचल, मिर्जापुर, पड़री, चुनार, नरायनपुर, टेगरा मोड़ और रामनगर  शास्त्री चौक पर कार्यकर्ताओं ने मालाफूल से स्वागत किया। इस दौरान प्रयागराज, भदोही, वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर  और सोनभद्र  के प्रमुख कांग्रेस कार्यकर्ता और औरंगाबाद हाउस से जुड़े लोगों के साथ बड़ी संख्या में नौजवान और महिलाएं भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन


यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री पंडित कमलापति त्रिपाठी के प्रपौत्र पूर्व विधायक ललितेशपति त्रिपाठी ने हाल में कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के टिकट पर मिर्जापुर जिले के मड़िहान सीट से 2012 में विधायक रहे ललितेश पति त्रिपाठी ने कहा है कि अभी उन्होंने टीएमसी ज्वाइन किया है। यदि पार्टी का आदेश हुआ तो मड़िहान विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतरेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः धनतेरस पर 19 साल बाद बन रहा त्रिपुष्कर योग, दीपावली तक खरीदारी और निवेश के लिए हर दिन शुभ मुहूर्त

ममता बनर्जी की पार्टी में बिना शर्त शामिल

मिर्जापुर में शास्त्री पुल के पास एक राजकीय होटल में शनिवार को पत्रकारों से बात करते हुए ललितेश ने कहा कि कांग्रेस में जिन साथियों ने देश की आजादी की लड़ाई लड़ी और मुश्किल दौर में साथ दिया, उनको लगा कि वर्तमान में पार्टी में दरकिनार होते गए। इसलिए उन्होंने पार्टी से अलग होने का निर्णय लिया।

उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की पार्टी में वह बिना शर्त शामिल हुए हैं। प्रदेश में टीएमसी के कैडर पर उठे सवाल पर उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी यूपी के लिए नई नहीं हैं। उनकी लोकप्रियता का यह प्रमाण है कि बंगाल में उन्होंने दशकों से जमी कम्युनिस्ट पार्टी को ऐसे हटाया कि आज वह पार्टी वहां शून्य हो गई है। उस समय वहां पर टीएमसी का कोई कैडर नहीं था।

...तो यूपी में टीएमसी 400 सीटों पर लड़ेगी

ममता बनर्जी ने अपने दम पर पार्टी खड़ी की और वहां वह पार्टी की सरकार बनाने में सफल हुईं। यही कारण है कि पूरे देश के भाजपा नेता बंगाल चुनाव में वहां जुट गए थे, इसके बावजूद टीएमसी को नुकसान नहीं पहुंचा सके।

जब यह पूछा गया कि क्या यूपी में भी खेला होगा तो उन्होंने कहा कि उ त होइबै करी। उन्होंने कहा कि अभी कोई निर्णय नहीं हुआ है, लेकिन पार्टी कहेगी तो प्रदेश की चार सौ सीटों पर भी चुनाव लड़ा जाएगा। इस अवसर पर टीएमसी के उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष नीरज राय व अन्य लोग मौजूद रहे।
पढ़ेंः दर्जी ने अपनी दुकान पर फहराया पाकिस्तानी झंडा, पुलिस ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed