फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police arrested man for hoisted Pakistani flag at home raised Pakistan Zindabad slogans in varanasi

वाराणसी: दर्जी ने अपनी दुकान पर फहराया पाकिस्तानी झंडा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sat, 30 Oct 2021 06:31 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 30 Oct 2021 06:31 PM IST
सार

वाराणसी में शुक्रवार की शाम एक युवक ने दुकान पर पाकिस्तानी झंडा फहराया। आरोप रहा कि उसने  पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाजी भी की। सूचना पर पुलिस हरकत में आई और शनिवार को युवक को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Police arrested man for hoisted Pakistani flag at home raised Pakistan Zindabad slogans in varanasi
पाकिस्तान का झंडा लहराने वाला गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के भवानीपुर गांव में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद दुकान पर पाकिस्तानी झंडा फहराने के आरोप में पुलिस ने शनिवार को दर्जी को गिरफ्तार किया। वहीं युवक के कब्जे से पाकिस्तानी झंडा भी बरामद किया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। परिजनों के अनुसार युवक मानसिक रूप से कमजोर है और दर्जी का काम करता है। 

विज्ञापन


राजातलाब थाना अंतर्गत भवानीपुर गांव के रहने वाले शेखू का पुत्र मोहम्मद ताज (22) दर्जी का काम करता है। शुक्रवार जुमे की नमाज के बाद मोहम्मद ताज ने अपनी दुकान पर पाकिस्तानी झंडा लगा दिया। जब आसपास के लोगों ने देखा और विरोध किया तो उनसे कहासुनी भी की।
विज्ञापन


माहौल तल्ख होते देख ग्रामीणों ने जक्खिनी चौकी पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मोहम्मद ताज के घर से झंडा उतरवाया और कब्जे में लिया। ग्रामीणों का आरोप है कि मोहम्मद ताज ने पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाजी भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः जौनपुर में पटाखा बनाते समय धमाका, पांच लोग गंभीर रूप से घायल

Police arrested man for hoisted Pakistani flag at home raised Pakistan Zindabad slogans in varanasi
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
उधर, पुलिस की पूछताछ में परिजनों ने बताया कि मोहम्मद ताज की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, उसने मजहब का ख्याल करते हुए खुद के कपड़े से झंडा तैयार किया था। दुकान पर झंडा लगाते ही उसे तुरंत उतरवा दिया गया था।

इधर, माहौल तल्ख देख राजातालाब पुलिस ने गांव में पुलिस तैनात कर दी है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अमित वर्मा ने बताया कि युवक के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पाकिस्तानी झंडा भी बरामद किया गया। पुलिस की एक टीम इस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed