फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Former CM Akhilesh Yadav visit Bhadohi and Jaunpur on 5 september samajwadi party chief politics in carpet city

दौराः पूर्व सीएम अखिलेश यादव आज भदोही और जौनपुर में, कालीन नगरी में सियासी जमीन साधेंगे सपा अध्यक्ष

Sun, 05 Sep 2021 11:32 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 05 Sep 2021 11:32 AM IST
सार

चुनाव से पूर्व कालीन नगरी में शिक्षक दिवस के दिन आ रहे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शिक्षकों को सम्मानित करने के बहाने पूर्वांचल में सियासी जमीन साधेंगे। जौनपुर में गो सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. केपी यादव के निधन पर शोक जताने उनके घर जाएंगे। 

विज्ञापन
Former CM Akhilesh Yadav visit  Bhadohi and Jaunpur on 5 september samajwadi party chief politics in carpet city
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सूबे के पूर्व सीएम अखिलेश यादव रविवार को भदोही और जौनपुर आएंगे। भदोही में वह शिक्षक अधिवेशन को संबोधित करेंगे तो जौनपुर में गो सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. केपी यादव के निधन पर शोक जताने उनके घर जाएंगे।

विज्ञापन


भदोही में पूर्व सीएम करीब एक घंटे रहेंगे। वह दिन में 11 बजकर 50 मिनट पर बाबतपुर एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर से चलकर 12 बजे जेआरएसएन पब्लिक स्कूल इनारगांव, गोपीगंज पहुंचेंगे। वहां समाजवादी शिक्षक सभा की ओर से होने वाले शिक्षक अधिवेशन को संबोधित करेंगे। यहां से एक बजे हेलीकॉप्टर से जौनपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन


डेढ़ बजे वह धर्मापुर ब्लॉक के उतरगांवा पहुंचेंगे। इसके बाद सपा नेता व गो सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. केपी यादव के निधन पर शोक जताने उनके घर जाएंगे। आधे घंटे के कार्यक्रम के दौरान वह श्रद्धांजलि देने के साथ उनके परिवार के लोगों से मुलाकात करेंगे। दोपहर दो बजे वह वाराणसी के लिए रवाना हो जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डा. केपी यादव मुलायम सिंह यादव के बेहद करीबी थे। इधर कुछ माह से उनकी पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नजदीकियां काफी बढ़ गई थी। उनके निधन के बाद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने शोकसभा का आयोजन किया था। इसके बाद शुक्रवार को नेता विपक्ष रामगोविंद चौधरी भी शोक जताने उनके घर आए थे।
 

शिक्षक अधिवेशन के बहाने सियासी जमीन साधेंगे अखिलेश

चुनाव से पूर्व कालीन नगरी में शिक्षक दिवस के दिन आ रहे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शिक्षकों को सम्मानित करने के बहाने पूर्वांचल में सियासी जमीन साधेंगे। अधिवेशन में पूर्वांचल और प्रयागराज के जिलों के प्रबुद्ध वर्ग को भी संबोधित करेंगे। टिकट के दावेदार इस दौरान शक्ति प्रदर्शन भी करेंगे। 

अखिलेश यादव अधिवेशन के बहाने पूर्वांचल के प्रबुद्ध वर्ग को साधने की कोशिश करेंगे। क्योंकि शिक्षक सबसे प्रबुद्ध और समाज का आइना होता है। अखिलेश यादव यह सोचते होंगे कि पूर्वांचल में शिक्षकों का अगर एक बड़ा वर्ग समाजवादी पार्टी से जुड़ता है तो इसका सीधा लाभ आगामी विधानसभा चुनाव में होगा।  

इनारगांव में शिक्षकों को सम्मानित करने के साथ दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के पूर्व कुलपति डॉ. बी पांडेय की पत्नी दिवंगत विमला देवी की प्रतिमा का भी अनावरण करेंगे। इसी बहाने वह ब्राह्मणों को भी साधने का काम करेंगे। अधिवेशन मिर्जापुर मंडल के भदोही में आयोजित हो रही है।

मिर्जापुर में तीन जनपद मिर्जापुर, सोनभद्र और भदोही है। इसके साथ ही पूर्वांचल के वाराणसी, गाजीपुर, जौनपुर, मऊ, आजमगढ़, बलिया और चंदौली जैसे जनपदों से भी काफी संख्या में समाजवादी कार्यकर्ता यहां आएंगे। समाजवादी पार्टी की तरफ से प्रदेश भर के शिक्षकों को आमंत्रित किया गया है। 

भदोहीः सपा का दावा- सूबे के कोने-कोने से आएंगे शिक्षक

Former CM Akhilesh Yadav visit  Bhadohi and Jaunpur on 5 september samajwadi party chief politics in carpet city
भदोही के इनारगांव में तैयार मंच - फोटो : अमर उजाला
अखिलेश यादव के भदोही आगमन को लेकर सपा कार्यकर्ता उत्साहित हैं। शिक्षक अधिवेशन स्थल सपा के झंडे और बैनरों से पट गया है।  सपा शिक्षक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. बी पांडेय ने कहा कि शिक्षक दिवस पर आयोजित अधिवेशन में सूबे के कोने-कोने से शिक्षक आएंगे।  उन्होंने बताया कि अखिलेश यादव शिक्षकों को सम्मानित करने के साथ ही  स्व. विमला देवी पांडेय की मूर्ति का अनावरण करेंगे। यह कार्यक्रम अभूतपूर्व होगा। वह शनिवार को सिंहपुर स्थित सपा नेता अंजनी सरोज के आवास पर पत्रकारों से बात कर रहे थे।  उन्होंने कहा कि समाजवाद ही एक मात्र रास्ता है जो भारत की सामाजिक समता, आर्थिक तरक्की और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूती प्रदान कर सकता है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed