फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Former chairman had encroached upon the land of pond and park, the administration demolished it

Varanasi News: पूर्व चेयरमैन ने पोखरे और पार्क की जमीन पर किया था कब्जा, प्रशासन ने तोड़ा

Fri, 08 Mar 2024 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
Former chairman had encroached upon the land of pond and park, the administration demolished it
नगर पालिका परिषद मुबारकपुर के पूर्व चेयरमैन डॉ शमीम व एक अन्य द्वारा पोखरे पर अतिक्रमण की शिकायत हुई थी। जिस पर एसडीएम एफआर कोर्ट ने बेदखली का आदेश पारित किया था। इस आदेश पर राजस्व कर्मियों की टीम ने बृहस्पतिवार पूर्व चेयरमैन की ओर से किए गए अतिक्रमण को बुलडोजर से ध्वस्त कराते हुए जमीन को मुक्त कराया गया। राजस्व टीम की इस कार्रवाई ने मुबारकपुर कस्बा में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

कस्बा निवासी सफीउज्जमा ने जिला प्रशासन को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था कि पूर्व चेयरमैन डॉ. शमीम ने पोखरे व पार्क की जमीन पर अवैध कब्जा कर अस्पताल व स्कूल की बाउंड्री बनवाया है। शिकायत पर जांच की कवायद शुरू हुई। मामला एडीएम एफआर कोर्ट में पहुंचा तो कोर्ट ने बेदखली का आदेश पारित हुआ। जिस पर तहसीलदार सदर कर्मवरी सिंह के नेतृत्व में बुलडोजर लेकर पहुंची राजस्व कर्मियों की टीम ने पूर्व चेयरमैन के अतिक्रमण को हटवा दिया। कार्रवाई में कानूनगो अंबरीश सिंह, लेखपाल अमित पांडेय, शिवशंकर सिंह आदि शामिल रहे। तहसीलदार कर्मवीर सिंह ने बताया कि एडीएम न्यायालय के आदेश पर सीमांकन करा कर कार्रवाई की गई है। विदित हो कि पूर्व चेयरमैन की पुत्री सबा शमीम वर्तमान में नपा मुबारकपुर की चेयरमैन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed