फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   formar mp of jaunpur Dhananjay Singh wife joined BJP in hydrabad

पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी बीजेपी में शामिल, सियासत गरमाई

Mon, 19 Aug 2019 04:01 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 19 Aug 2019 04:01 PM IST
विज्ञापन
formar mp of jaunpur Dhananjay Singh wife joined BJP in hydrabad
पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला रेड्डी, जेपी नड्डा के साथ। - फोटो : अमर उजाला

जौनपुर के पूर्व बसपा सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला रेड्डी ने समर्थकों के साथ रविवार को हैदराबाद में बीजेपी का दामन थाम लिया। भाजपा के कार्यवाहक अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई है।

विज्ञापन

 
पूर्व सांसद की पत्नी का बीजेपी में शामिल होने से जिले की राजनीति गरमा गई है। धनंजय सिंह के समर्थको में जहां खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। वहीं विरोधियों के चेहरे लटक गए हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : अब रात में भी वाराणसी से हल्दिया के बीच चलेंगे जलपोत, जानें कब होगी शुरुआत
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीकला रेड्डी निप्पो समूह घराने की बेटी हैं। उनके पिता तेलंगाना के जूरनगर से निर्दलीय विधायक रहे हैं। हूजूरनगर तेलंगाना के सुर्यापेट जिले का तीसरा सबसे बड़ा कस्बा है। धनंजय सिंह ने 2017 में श्रीकला रेड्डी से शादी की थी।

2009 में बसपा के टिकट पर जौनपुर से सांसद रहे धनंजय सिंह बाद में मायावती से रिश्ते खराब होने पर बसपा से निष्कासित कर दिए गए थे। 2014 और 2019 में वह भाजपा में आना चाहते थे, लेकिन बत बनी नहीं। जौनपुर से वह 2014 में निर्दलीय सांसद का चुनाव लड़े थे, लेकिन हार गए। 2019 में उन्होंने चुनाव लड़ा नहीं।

ये भी पढ़ें : वाराणसी : शहरवासियों के सिर पर मंडरा रहा बाढ़ का खतरा, खतरे के निशान की ओर बढ़ रही गंगा

अब, पत्नी के भाजपा में शामिल होने से राजनीतिक गलियारों में सरगर्मी तेज हो गई है। ऐसा लग रहा है कि पत्नी के भाजपा में शामिल होने से धनंजय के लिए पार्टी में शामिल होने का रास्ता खुल जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed