फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Forget the fear, the eyes of the police on the history sheeters

भूल जाइये डर, हिस्ट्रीशीटरों पर पुलिस की नजर

Tue, 18 Jan 2022 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Forget the fear, the eyes of the police on the history sheeters
विधानसभा चुनाव के मद्देजनर कमिश्नरेट पुलिस की ओर से हिस्ट्रीशीटरों की सूची बनाकर उन पर नजर रखी जा रही है। इसके लिए काशी और वरुणा जोन के डीसीपी बारी-बारी से थानावार बैठक कर संबंधित इलाके में गश्त करने के निर्देश दे रहे हैं। इसके तहत सोमवार को भी कमिश्नरेट आवास पर बैठक की गई। इसमें सभी पुलिस अधिकारियों ने विधानसभा चुनावों को लेकर गश्त बढ़ाने और हिस्ट्रीशीटरों पर नजर रखने पर चर्चा की गई। वहीं कई थाना क्षेत्रों में पुलिस टीम द्वारा गश्त की गई।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव आयोग द्वारा लागू आदर्श आचार संहिता के तहत सोमवार को पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन आदित्य लांग्हे द्वारा सोमवार को जिला एवं सत्र न्यायालय वाराणसी की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। इस दौरान न्यायालय परिसर में गेट नंबर 1, 2, 3, 4, 5 पर नियुक्त सुरक्षा कर्मियों और सुरक्षा के उपकरणों की जांच की गई। बैगेज स्कैनर की क्रियाशीलता को चेक किया गया। इसके अलावा सीसीटीवी कंट्रोल रूम सेशन हवालात तथा न्यायालय परिसर स्थित पुलिस चौकी का निरीक्षण भी किया गया। वहीं प्रभारी निरीक्षक थाना चौक द्वारा पुलिस बल और सीआरपीएफ द्वारा प्राप्त कंपनी कमांडर मो. खरशीद के नेतृत्व में जवानों की कंपनी के साथ भीड़ भाड़ वाले क्षेत्र, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र, सर्राफा बाजार वाले क्षेत्रों में फ्लैग मार्च व पैदल गश्त किया गया। इस दौरान व्यापारियों व दुकानदारों को नाइट कर्फ्यू के समय दुकानों को समय से बंद करने के लिए हिदायत दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed