{"_id":"5c0fd528bdec2212d072fe07","slug":"forest-department-is-doing-tantra-mantra-to-stop-illegal-mining-in-sonbhadra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपीः अवैध खनन रोकने में असफल वन विभाग ले रहा तंत्र मंत्र का सहारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः अवैध खनन रोकने में असफल वन विभाग ले रहा तंत्र मंत्र का सहारा
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,सोनभद्र
Updated Wed, 12 Dec 2018 10:56 AM IST
विज्ञापन
हवन पूजन करते वन कर्मी
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश का सोनभद्र जिला खनन माफिया के निशाने पर लंबे समय से रहा है। वन विभाग के सभी प्रयास जब असफल हो गए तो वन विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने अब तंत्र मंत्र का सहारा लिया।
लंबे समय से कनहर नदी और ठेमा नदी के संगम पर अवैध खनन पर लगाम नहीं लग पा रही है। इसी के चलते मंगलवार को बघाड़ू वन रेंज के क्षेत्राधिकारी विजेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने विभागीय कर्मचारियों के साथ कनहर नदी के ठेमा के संगम तट पर मंत्र जाप किया।
जिले के वन क्षेत्रों में बालू औई पत्थर का खनन हो रहा है। विभागीय अधिकारी अवैध खनन रोक पाने में सफल नहीं हो रहे हैं। टीम विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी भी करती है। इसका कोई खास असर होता नहीं प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन
इसको देखते हुए विंढमगंज व बघाडू रेंज के क्षेत्राधिकारी व उड़ाका दल (वन सुरक्षा बल) के प्रभारी विजेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने मंगलवार को दुद्धी तहसील क्षेत्र के कनहर व ठेमा नदी के संगम तट पर सुरक्षित वन क्षेत्र में बालू का अवैध खनन रोकने के लिए मंत्र जाप किया। उन्होंने कर्मचारियों के साथ यहां पूजा पाठ किया।

Trending Videos
इनका कहना है
वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी
- फोटो : self
रेंजर विजेंद्र का कहना है कि नदी के घाटों पर खासकर श्मशान घाट के पास मंत्र जाप करने से बालू का अवैध खनन रुकता है। उन्होंने अवैध खनन रोकने के लिए दर्जनों बार पूजा पाठ किया है और मंत्र जाप का सहारा लिया है। इससे काफी असर भी पड़ा है।