{"_id":"6a611fcd7c09bb7c5d019d8a","slug":"foreigner-enters-police-outpost-walks-out-with-sub-inspectors-cap-and-baton-beaten-by-youths-in-mukimganjforeigner-enters-police-outpost-walks-out-with-sub-inspectors-cap-and-baton-beaten-by-youths-in-mukimganj-varanasi-news-c-20-vns1021-1476171-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: पुलिस चौकी में घुसा विदेशी, दरोगा की टोपी-डंडा लेकर निकला, मुकीमगंज में युवकों ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: पुलिस चौकी में घुसा विदेशी, दरोगा की टोपी-डंडा लेकर निकला, मुकीमगंज में युवकों ने पीटा
विज्ञापन
शहर में उत्पात मचाने वाला इटली का नागरिक मानसिक चिकित्सालय में भर्ती। संवाद
डंडे और बांस से विदेशी की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
सप्तसागर से हरहुआ और फिर मच्छोदरी तक विदेशी ने मचाया उत्पात
संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। शहर में पिछले कई दिनों से उत्पात मचा रहे इटली के एक विदेशी नागरिक ने मंगलवार देर शाम आदमपुर थाना क्षेत्र के मच्छोदरी इलाके में जमकर हंगामा किया। विदेशी नागरिक अचानक मच्छोदरी पुलिस चौकी के अंदर घुस गया। आरोप है कि वहां से वह एक दरोगा की टोपी और हाथ में डंडा लेकर बाहर निकल आया। इसके बाद सड़क पर लोगों से अभद्रता करने लगा और राहगीरों से विवाद कर डंडे से मारने का प्रयास किया। विदेशी नागरिक की इन हरकतों से इलाके में अफरातफरी मच गई।
पुलिस चौकी से निकलने के बाद विदेशी नागरिक मुकीमगंज की ओर बढ़ गया। वहां सड़क किनारे खड़े तीन युवकों से उसका विवाद हो गया। देखते ही देखते युवकों ने डंडे और बांस से विदेशी नागरिक की पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया, जो बुधवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में कुछ युवक विदेशी नागरिक को डंडे और बांस से पीटते नजर आ रहे हैं। मंगलवार शाम यही विदेशी नागरिक हरहुआ क्षेत्र में भी घूमता मिला था। उसकी संदिग्ध गतिविधियों को देखकर ग्रामीणों ने उसे बच्चा चोर समझ लिया और पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। पुलिस की पूछताछ के बाद वह वहां से निकल गया और बाद में शहर की ओर पहुंच गया। इसके बाद मच्छोदरी क्षेत्र में पहुंचकर उसने फिर हंगामा शुरू कर दिया।
पहले भी वह कोतवाली थाना क्षेत्र की सप्तसागर दवा मंडी में उत्पात मचा चुका है। आरोप है कि वह कई घरों में घुस गया था और लोगों के साथ अभद्र व्यवहार किया था। उस दौरान भी उसकी हरकतों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। लगातार अलग-अलग इलाकों में उसके घूमने और हंगामा करने से लोगों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
मच्छोदरी इलाके में विदेशी नागरिक की पिटाई की सूचना मिलने पर आदमपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक वह वहां से निकल चुका था। थाना प्रभारी विमल मिश्रा ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी, लेकिन विदेशी नागरिक वहां नहीं मिला। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और विदेशी नागरिक की गतिविधियों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।