फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Foreigner caught with satellite phones at varanasi airport

वाराणसी एयरपोर्ट पर विदेशी पर्यटक से बरामद हुआ सेटेलाइट फोन, खुफिया एजेंसियों में मचा हड़कंप

Thu, 22 Mar 2018 12:42 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 22 Mar 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
Foreigner caught with satellite phones at varanasi airport
प्रतिबंधित सेटेलाइट फोन - फोटो : अमर उजाला
जर्मनी के राष्ट्रपति फ्रैंक वाल्टर स्टाइनमायर के वाराणसी आगमन से 24 घंटे पहले बुधवार को लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मैक्सिको निवासी उजेनियो रमिरेज लियानो के पास से प्रतिबंधित इरीडियम सेटेलाइट फोन बरामद किया गया। विदेशी नागरिक से सेटेलाइट फोन बरामद होने से सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया और सीआईएसएफ के अधिकारियों ने पूछताछ के बाद विदेशी नागरिक और उसके ससुर की आगरा की यात्रा रद्द करा कर अन्य पारिवारिक सदस्यों को जाने दिया। खुफिया इकाइयों की 11 घंटे की पूछताछ के बाद लियानो से सेटेलाइट फोन जब्त कर उन्हें होटल पहुंचाया गया। गुरुवार को लियानो दिल्ली के रास्ते अपने परिवार के पास आगरा जाएंगे।
विज्ञापन


बुधवार को लगभग 11 बजे मैक्सिको निवासी उजेनियो रमिरेज लियानो, पत्नी, ससुर, सास, साली और एक बच्चे के साथ पहुंचे थे। उन्हें 11:30 बजे एयर इंडिया की फ्लाइट से दिल्ली होते हुए आगरा जाना था। बोर्डिंग पास लेकर सभी यात्रियों ने सिक्योरिटी होल्ड एरिया में जाने के लिए अपना बैग एक्सरे मशीन में डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीआईएसएफ के अधिकारियों की जांच के दौरान विदेशी पर्यटक के बैग में संदिग्ध सामग्री के संकेत मिले तो उसे बाहर निकलवाया। पता लगा कि यह संदिग्ध सामग्री सेटेलाइट फोन है तो विदेशी पर्यटक और उनके ससुर का बोर्डिंग पास निरस्त कर दिया गया।

सीआईएसएफ के डिप्टी कमांडेंट सुब्रत झा ने बताया कि पूछताछ के बाद खुफिया इकाइयों को सूचना देते हुए पर्यटक को पुलिस के हवाले कर दिया गया। बाद में बाबतपुर पुलिस चौकी पर विदेशी पर्यटक से आईबी, एलआईयू, एटीएस, एसटीएफ, क्राइम ब्रांच और पुलिस ने रात 10 बजे तक पूछताछ की और उनके मैक्सिको स्थित पते की दिल्ली स्थित दूतावास से तस्दीक कराई गई।

एसएसपी राम कृष्ण भारद्वाज ने बताया कि फोरेंसिक जांच के लिए मैक्सिको निवासी पर्यटक का फोन जब्त कर लिया गया है। उनके पासपोर्ट, वीजा सहित अन्य कागजात की फोटोकॉपी ले ली गई है।

विदेशी पर्यटक ने लिख कर दिया है कि उन्हें सेटेलाइट फोन के संबंध में भारत के कानून की जानकारी नहीं थी। उन्होंने उससे कहीं बातचीत नहीं की और असावधानी के कारण ऐसा हुआ है।

दिल्ली और बाबतपुर एयरपोर्ट पर हुई चूक

Foreigner caught with satellite phones at varanasi airport
बाबतपुर एयरपोर्ट
मैक्सिको के नागरिक से पूछताछ के दौरान खुफिया एजेंसियों का फोकस इस बात पर रहा कि वह बनारस कब आए, कहां गए और कहां ठहरे? सेटेलाइट फोन से किससे बातचीत की?

दिल्ली और बाबतपुर एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान सेटेलाइट फोन पकड़ में क्यों नहीं आया? क्या पहले भी वो भारत भ्रमण पर आ चुके हैं? इसके साथ ही विदेशी पर्यटक के सोशल मीडिया एकाउंट का विवरण भी लिया गया।

पूछताछ में शामिल अधिकारियों ने बताया कि विदेशी पर्यटक 17 मार्च को मैक्सिको से नई दिल्ली आए और 20 मार्च को बाबतपुर एयरपोर्ट पर उतरे। इन दोनों एयरपोर्ट पर चेकिंग में हुई लापरवाही के कारण सेटेलाइट फोन नहीं पकड़ा जा सका।

यदि दोनों स्थान पर मुस्तैदी से चेकिंग हुई होती तो सेटेलाइट फोन पहले पकड़ लिया जाता। दोनों एयरपोर्ट पर हुई चूक की रिपोर्ट खुफिया इकाइयां उड्डयन मंत्रालय को भेजेंगी।

माना जा रहा है कि खुफिया इकाइयों की रिपोर्ट के आधार पर जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी। जिला पुलिस की ओर से भी डीजी इंटेलिजेंस को रिपोर्ट भेजी जाएगी।

तीन कंपनियां देती हैं सेटेलाइट फोन की सेवाएं

Foreigner caught with satellite phones at varanasi airport
प्रतिबंधित सेटेलाइट फोन - फोटो : अमर उजाला
सेटेलाइट फोन या सेटफोन ऐसा मोबाइल फोन है जो टॉवरों की बजाय उपग्रहों से सिग्नल प्राप्त करता है। सेटफोन का फायदा यह है कि पहाड़, जंगल, नदी, मरुस्थल और आसमान कहीं से भी सिग्नल पकड़ता है। इससे कहीं भी आसानी से बातचीत हो जाती है।

तीन कंपनियां इरीडियम, ग्लोबस्टार और थराया सेटफोन की सेवाएं देती हैं। इनमें से इरीडियम की सेवा पूरी दुनिया में, ग्लोबस्टार 80 प्रतिशत हिस्से में और थराया की सेवा भारत सहित एशिया महाद्वीप के अन्य देशों, अफ्रीका और यूरोप में उपलब्ध है।

भारत में सेटफोन हासिल करने के लिए विशेष कानून है जबकि विदेशों में ऐसा नहीं है। पर्यटकों, शोधार्थियों और पर्वतारोहियों सहित अन्य चुनिंदा लोगों को सेटफोन का इस्तेमाल करने से पहले विधिक प्रक्रिया का पालन करता है। गृह मंत्रालय की अनुमति के बगैर सेटफोन रखना पोस्ट एंड टेलीग्राफ एक्ट के तहत दंडनीय अपराध है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed