फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Foreign guests were overwhelmed by seeing the shine of the national symbol

Varanasi News : राष्ट्रीय चिन्ह की चमक देख अभिभूत हुए विदेशी मेहमान, तीन देशों से आए दल ने देखा सारनाथ

Sat, 08 Mar 2025 07:26 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sat, 08 Mar 2025 07:26 PM IST
सार

तीन देशों और अन्य राज्यों से आए विद्युत नियामक आयोग के पचास सदस्य सारनाथ पहुंचे और यहां की आभा देख अभिभूत हो गए। बता दें कि सारनाथ में इन दिनों लाइट एंड साउंड शो का आयोजन किया जा रहा है दल के लोगों ने उसे भी देखा और भगवान बुद्ध की जीवनी से रूबरू हुए।

विज्ञापन
Foreign guests were overwhelmed by seeing the shine of the national symbol
अलग-अलग देश से आए लोगों ने देखा सारनाथ - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

तीन देशों व भारत के अन्य राज्यों से आये विद्युत नियामक आयोग के  50 सदस्यीय दल ने शनिवार को अपराह्न सारनाथ में राष्ट्रीय चिन्ह की चमक देख कर अभिभूत हुए। शाम को लाइट एंड साउंड शो के माध्यम से बुद्ध के जीवन से रूबरू हुए।

विज्ञापन

 
विद्युत नियामक आयोग उत्तर प्रदेश के चेयरमैन अरविंद कुमार के नेतृत्व में नेपाल, श्रीलंका, बंग्लादेश  व प्रदेश के अन्य राज्यो से आये नियामक आयोगों की बैठक में शामिल होने के लिए आये 50 सदस्यीय दल अपराह्न 3:30  बजे सबसे पहले थाई बौद्ध विहार में भगवान बुद्ध की आदमकद प्रतिमा का अवलोकन करने के बाद पुरातात्विक सग्रहालय पहुचे जहा राष्ट्रीय चिन्ह शीर्ष सिंह की चमक देख कर अभिभूत हुए।
विज्ञापन


इसके बाद पुरातात्विक खण्डहर परिसर में धर्मराजिका स्तूप, अशोक की लाट, प्राचीन मूलगंध कुटी बौद्ध मंदिर के अवशेष सहित धमेख स्तूप की परिक्रमा की। वही उपखण्ड अधिकारी मनोज कुमार गुप्ता ने स्मारकों के इतिहास व बुद्ध के जीवन के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद लाइट एंड साउंड शो के माध्यम से भगवान बुद्ध के जीवन से रूबरू हुए। इस दौरान चेयरमैन देवेंद्र शर्मा,पी राव कुमार, अवर अभियंता राज कुमार,सहित सुरक्षा में पर्यटक पुलिस निरीक्षक  अशोक कुमार अपनी टीम के साथ लगे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed