फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Foreign girl created ruckus on the second day in Manduwadih area

Varanasi News: मंडुवाडीह क्षेत्र में विदेशी युवती ने सरेराह दूसरे दिन किया हंगामा

Thu, 08 Jun 2023 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jun 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Foreign girl created ruckus on the second day in Manduwadih area
मंडुवाडीह क्षेत्र में जर्मनी की युवती ने लगातार दूसरे दिन बुधवार को भी हंगामा किया। सड़क से गुजर रही एक कार के बोनट पर युवती के बैठ जाने के कारण जाम लग गया। महिला सिपाहियों की कड़ी मशक्कत के बाद वह कार के बोनट से नीचे उतरी और उसे शांत कराया गया। बताया जाता है कि मुंबई से युवती के साथ आया एक गाइड उसका पासपोर्ट और पैसा लेकर भाग गया है। इसी वजह से वह परेशान है, लेकिन उसकी मदद के बजाय इधर-उधर भेज कर पुलिस अपना पल्ला झाड़ ले रही है।
विज्ञापन

मंडुवाडीह थाने पर मंगलवार की शाम जर्मनी की युवती ने जमकर हंगामा किया था। पुलिस ने उसे समझा-बुझाकर पर्यटक थाने भेज दिया था। बुधवार की शाम मंडुवाडीह चौराहे पर सब कुछ सामान्य था। अचानक वही युवती सड़क के बीचोंबीच आ गई और दोपहिया वाहन सवार लोगों से दुर्व्यवहार करने लगी। चौराहे पर तैनात यातायात पुलिस कर्मी उसे समझाने आए, लेकिन उनकी भी उसने एक न सुनी। स्थानीय दुकानदारों से भी युवती ने दुर्व्यवहार किया। इसके बाद सड़क से गुजर रही एक कार के बोनट पर कूदकर वह बैठ गई। यातायात पुलिस की सूचना पर मंडुवाडीह थाने से आई महिला सिपाहियों ने विदेशी युवती को समझा-बुझाकर अपने साथ ले गईं, तब जाकर यातायात सामान्य हुआ।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed