{"_id":"5904f98e4f1c1b9b09c0d037","slug":"force-not-found-returned-team-from-chakra-pond","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं मिली फोर्स, चकरा तालाब से लौटा दस्ता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं मिली फोर्स, चकरा तालाब से लौटा दस्ता
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sun, 30 Apr 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण के निर्देश पर शुरू हुआ तालाबों-कुंडों को अतिक्रमण मुक्त कराने का अभियान शनिवार को एकबारगी फिर आधी-अधूरी तैयारियों के बीच चला। रमरेपुर तालाब और पुष्कर कुंड पर तो पैमाइश के बाद कच्चे-पक्के अवैध निर्माण ढहा दिए गए लेकिन चकरा तालाब पर अभियान शुरू ही नहीं हो सका। फोर्स उपलब्ध न होने से दस्ता घंटों इंतजार के बाद लौट गया। पिछले रविवार को नगर निगम, प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद भी अतिक्रमण हटाने बकरिया कुंड नहीं पहुंची थी।
वरुणा पार जोन स्थित रमरेपुर पोखरे पर चारो ओर से अतिक्रमण कर लिया गया था। जोनल अधिकारी महातम यादव, कैंट इंस्पेक्टर अबरार अहमद और राजस्व विभाग की टीम ने पहले पैमाइश कराई। इसके बाद 16 अवैध निर्माण ढहा दिए गए। कुछ लोगों ने विरोध किया लेकिन फोर्स के आगे उनकी नहीं चली। जोनल अधिकारी ने बताया कि चेतावनी दी गई है कि किसी ने दोबारा कब्जा किया तो एफआईआर कराई जाएगी।
भेलूपुर जोन में अस्सी के पास स्थित पुष्कर कुंड पर अतिक्रमण को हटाने पहुंची टीम ढाई घंटे तक निरीक्षण, पैमाइश करती रही। एसडीएम डॉ. नागेंद्र नाथ यादव, तहसीलदार अविनाश कुमार, जोनल अधिकारी अतुल यादव, सीओ अखिलेश सिंह की मौजूदगी में अस्थाई तौर पर किए गए इक्का-दुक्का अतिक्रमण हटाए गए।
विज्ञापन
तालाब के एक कोने पर भन्नी देवी नामक महिला ने झोपड़ी बना रखी थी। उसे हटाने के लिए घंटों पंचायत चली। सीडीओ पुलकित खरे भी पहुंचे। भन्नी देवी को शिवपुर में बना कांशीराम आवास दिया गया। झोपड़ी ढहाकर कुंड के सौंदर्यीकरण के कार्य शुरू कराए गए। उधर, वीडीए ने चेतगंज वार्ड में हबीबपुरा में अवैध निर्माण को ढहा दिया। चंदुआ छित्तूपुर में एक भवन को सील कर दिया गया।