{"_id":"58876eb54f1c1bbb7ecf4f54","slug":"for-which-party-fight-ansaari-bandhu","type":"story","status":"publish","title_hn":"किस झंडे और सिंबल पर उतरेंगे अंसारी बंधु, चर्चाओं का बाजार गर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किस झंडे और सिंबल पर उतरेंगे अंसारी बंधु, चर्चाओं का बाजार गर्म
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Tue, 24 Jan 2017 08:41 PM IST
विज्ञापन
अंसारी बंधु
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी की ओर से मऊ में मुख्तार अंसारी का टिकट काटने तथा मुहम्मदाबाद विधानसभा में प्रत्याशी की घोषणा न करने से अंसारी बंधुओं को तगड़ा झटका लगा है।
चर्चा है कि सपा ने मुहम्मदाबाद की सीट कांग्रेस की झोली में डाल दी है। आगामी विधानसभा चुनाव में अंसारी बंधु किस झंडे एवं सिंबल पर चुनाव मैदान में उतरेंगे इसे लेकर पूरे दिन चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।
कांग्रेस के खाते में मुहम्मदाबाद की सीट जाने की संभावना से कांग्रेस के संभावित प्रत्याशी मंगलवार को दिल्ली कूच कर गए हैं। सपा के टिकट के दावेदार राजेश कुशवाहा को गाजीपुर सदर विधानसभा से टिकट दिए जाने के बाद सपा के पूर्व प्रत्याशी रहे राजेश राय अभी भी सपा से टिकट पाने के प्रति पूरी तरह आश्वस्त हैं।
विज्ञापन
टिकट को लेकर सबसे ज्यादा उहापोह भाजपा में बना हुआ था। इसमें टिकट के कई दावेदार रहे। प्रमुख दावेदारों में पूर्व प्रत्याशी वीरेंद्र राय, पूर्व विधायक पशुपतिनाथ राय, पूर्व जिलाध्यक्ष विजयशंकर राय, आनंद राय मुन्ना, विनोद राय तथा पूर्व विधायक स्व. कृष्णानंद राय की पत्नी अलका राय शामिल थीं। भाजपा ने देर शाम उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। जिसमें मुहम्मादबाद विस क्षेत्र से पूर्व विधायक अलका राय को टिकट दिया गया है।
भाजपा एवं भासपा में गठबंधन हो जाने की चर्चा से भाजपा कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव को लेकर काफी उत्साहित हैं।
चर्चा है कि मंगलवार को लखनऊ में बसपा महासचिव सतीशचंद्र मिश्रा एवं पूर्व सांसद अफजाल अंसारी के बीच बातचीत होने की चर्चा से अंसारी बंधुओं के बसपा से प्रत्याशी होने की भी संभावना बढ़ गई हैं।
कांग्रेस, भाजपा एवं सपा से प्रत्याशियों की घोषणा होने के बाद ही मुहम्मदाबाद विधानसभा की राजनीतिक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।