{"_id":"69cd7ab7c431a5578b0aa037","slug":"for-the-third-time-in-60-days-the-court-received-a-threat-to-blow-it-up-the-mail-said-that-at-110-pm-threats-would-be-made-at-13-places-varanasi-news-c-20-vns1056-1342976-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: 60 दिन में तीसरी बार मिली कचहरी को उड़ाने की धमकी, मेल में कहा 1़ 10 बजे 13 जगह करेंगे धमका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: 60 दिन में तीसरी बार मिली कचहरी को उड़ाने की धमकी, मेल में कहा 1़ 10 बजे 13 जगह करेंगे धमका
विज्ञापन
*कमिश्नरेट वाराणसी के थाना कैंट क्षेत्र में सुरक्षा के मद्देनजर न्यायालय परिसर में सघन चेकिंग अ
- फोटो : Archive
वाराणसी। 60 दिनों के अंदर कचहरी परिसर को बम से उड़ाने की धमकी तीसरी बार मिली। बुधवार को जिला जज को मेल कर बुधवार दोपहर 1़ 10 बजे कचहरी में 13 बम धमाके करने की बात लिखी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कचहरी में बम निरोधक दस्ते के साथ जांच अभियान चलाया। वहीं, प्रभारी मुख्य प्रशासनिक अधिकारी जनपद न्यायालय श्रीशचन्द्र दूबे ने कैंट थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई।
पुलिस को दी गई तहरीर में श्रीशचन्द्र दूबे ने बताया कि बुधवार को जिला जज के मेल पर दोपहर 1:10 बजे न्यायालय प्रशासन को एक ई-मेल प्राप्त हुआ, जिसमें अदालत परिसर में 13 बम धमाके होने की धमकी दी गई थी। ई-मेल में लोगों को तुरंत परिसर खाली करने की चेतावनी भी लिखी गई थी। बताया गया कि यह मेल Dravida Nadu Government-in-Exile के नाम से भेजा गया है और प्रेषक के रूप में सौरव बिस्वास का नाम दर्ज है। धमकी भरा ई-मेल मिलते ही न्यायालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।
एसीपी कैंट अपूर्व पांडेय के नेतृत्व में कैंट पुलिस बीडीएस टीम, डॉग स्क्वाड तथा पुलिस व न्यायालय सुरक्षा में तैनात कर्मचारियों ने सघन जांच की। न्यायालय परिसर और आसपास के क्षेत्रों में संदिग्ध वस्तुओं की गहन तलाशी ली गई। हालांकि, जांच में कोई आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई। इस दौरान अधिवक्ताओं और परिसर में मौजूद लोगों को सचेत किया गया कि यदि कहीं कोई संदिग्ध या लावारिस वस्तु, इलेक्ट्रॉनिक सामान या मोबाइल दिखाई दे तो तत्काल थाना कैंट पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। थाना प्रभारी ने बताया कि धमकी भरे ई-मेल की जांच शुरू कर दी गई है और ई-मेल के स्रोत का पता लगाने के लिए साइबर सेल की मदद ली जा रही है।