फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   For the first time, wheelchair hockey competition will be held in Varanasi

Varanasi News: पहली बार वाराणसी में होगी व्हीलचेयर हॉकी प्रतियोगिता

Fri, 16 Jan 2026 02:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
For the first time, wheelchair hockey competition will be held in Varanasi
पैरा हॉकी फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से मेजर ध्यानचंद दिव्यांग हॉकी टूर्नामेंट परमानंदपुर के बाबू आरएन सिंह स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेली जाएगी। इसमें खेलने के लिए 30 दिव्यांग हॉकी खिलाड़ी वाराणसी आएंगे। इसमें यूपी और और उत्तराखंड की टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता 18 जनवरी को होगी। उत्तर प्रदेश पैरा हॉकी एसोसिएशन के प्रदेश संयोजक दिव्यांग बंधु डॉ. उत्तम ओझा ने बताया कि दिव्यांगों को खेल की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए पैरा हॉकी एसोसिएशन की ओर से व्हील चेयर हॉकी प्रतियोगिता पहली बार वाराणसी में खेली जाएगी। टूर्नामेंट में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के खिलाड़ी खेलेंगे। इसमें कुल तीन मैच होंगे। जन विकास समिति के सहयोग से विकास इंटर कॉलेज मैदान में होने वाले इस समारोह में मुख्य अतिथि हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के पुत्र अशोक ध्यानचंद होंगे। इसमें महिला हॉकी खिलाड़ी डॉ. अल्का दुबे, डॉ. संजय चौरसिया और अरविंद चक्रवाल को कार्यक्रम संयोजक नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed