फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   For the first time 'others' will appear in the entrance examination of Kashi Vidyapeeth

Varanasi News : पहली बार काशी विद्यापीठ की प्रवेश परीक्षा में शामिल होंगे ‘अदर्स’, दो ने किया है आवेदन

Sun, 07 Aug 2022 10:30 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sun, 07 Aug 2022 10:30 AM IST
सार

kashi vidyapith : स्नातक कक्षाओं में दाखिले के लिए पहली बार ऐसे दो अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। विद्यापीठ प्रदेश का पहला विश्वविद्यालय बन गया है जहां थर्ड जेंडर नियमित विद्यार्थी के रूप में शामिल होंगे। शिक्षा जगत में इस बदलाव से शिक्षाविद बेहद उत्साहित हैं

विज्ञापन
For the first time 'others' will appear in the entrance examination of Kashi Vidyapeeth
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की प्रवेश परीक्षा में पहली बार थर्ड जेंडर शामिल होंगे। स्नातक कक्षाओं में दाखिले के लिए पहली बार ऐसे दो अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। विद्यापीठ प्रदेश का पहला विश्वविद्यालय बन गया है जहां थर्ड जेंडर नियमित विद्यार्थी के रूप में शामिल होंगे। शिक्षा जगत में इस बदलाव से शिक्षाविद बेहद उत्साहित हैं। 60 से ज्यादा स्नातक और स्नातकोत्तर विषयों में कुल 38460 आवेदन आए हैं। दूसरी तरफ 18 पाठ्यक्रमों में लड़कियों के आवेदन लड़कों से ज्यादा हैं।

विज्ञापन


आवेदन पत्र में पहली बार जेंडर वाले कॉलम में मेल-फीमेल के साथ अदर्स (थर्ड जेंडर) को जोड़ा गया था। बीएफए में पहला और दूसरा आवेदन बीएससी (गणित) में आया है। अभी तक विश्वविद्यालय में थर्ड जेंडर के विद्यार्थी केवल प्राइवेट छात्र के रूप में ही परीक्षाएं देते थे। बीएफए की प्रवेश परीक्षा सात अगस्त को और बीएससी गणित की प्रवेश परीक्षा 13 अगस्त को होगी।
विज्ञापन


कुलपति प्रो. एके त्यागी का कहना है कि थर्ड जेंडर के आवेदन इस बात का संकेत है कि विश्वविद्यालय का माहौल बदल रहा है। कुलाधिपति की मंशा के अनुसार, विश्वविद्यालय अंतिम व्यक्ति तक शिक्षा की लौ पहुंचाने के लिए प्रयासरत है। हमारा प्रयास है कि इस तबके तक शिक्षा की रोशनी पहुंच और अगर दो लोगों को भी हम आत्मनिर्भर बना सके तो यह बहुत बड़ी कामयाबी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

लड़कियों के आवेदनों की संख्या भी बढ़ी

काशी विद्यापीठ में कला, मानविकी, समाजशास्त्र, वाणिज्य एवं प्रबंध शास्त्र, गांधियन अध्ययन, दृश्य कला एवं मंचकला संकायों में स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 29475 ने आवेदन किया है। इसमें बायोलॉजी, चित्रकला और साइकोलॉजी जैसे परंपरागत विषयों में लड़कियों की संख्या ज्यादा है और इसके साथ ही गणित, अर्थशास्त्र और दर्शनशास्त्र में भी छात्राओं के ज्यादा आवेदन आए हैं। गंगापुर और एनटीपीसी परिसर में भी छात्राओं की संख्या बढ़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed